उपकरण पाकर खिले दिव्यांगो के चेहरे

0
507

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)एसएन साध ट्रस्ट द्वारा डॉ० रजनी सरीन के संयोजन में आयोजित दिव्यांग शिविर में सांसद मुकेश राजपूत एवं मिलिट्री के सीईओ ने दूसरे दिन फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|
शहर के एनऐकेपी डिग्री कॉलेज के सामने सेवा केन्द्र पर शिविर में जयपुर फुट नामक संस्था “भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति” के विशेषज्ञ सुमित, वेद, गनेश, अवधेश, हरीश। ई.एन.टी. के स्पेशलिस्ट डॉ शिखर सक्सेना तथा उनकी टीम परीक्षण कर मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दवायें तथा कान की मशीन दे रहे है। दिव्यांग सेवा शिविर में एस० एन० साध ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राकेश साध, चमकेश साध अपनी विशेष सेवा दे रहे है। मधु साध, प्रिया साध, रीतेश साध, राहुल साध अमर साध, उदयपाल, विजय कुमार, आकाश सिंह कश्यप, शीष मेहरोत्रा, रोहित गर्ग, राहुल कश्यप, नितिन कश्यप, रजत कश्यप, सुजीत श्रीवास्तव, अंकुर पाठक, अमन, नरेश, जगदीश, रोविन, शेखर साध, बाशु अपनी सेंवायें दे रहे है। आज शिविर में टोटल 190 रजिस्ट्रेशन हुये जिसमें बांटे गये उपकरणों की संख्या व्हीलचेयर 10 बैशाखी 26 कैलीपर 27 वॉकर 12 वाकिंग स्टिक 34 कृत्रिम पैर 12 कृत्रिम हाथ 5 कॉन की मशीन 64 जूते 24 जोड़ी। दिव्यांग उपकरण पाकर खुश हुये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]