फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) रामलीला प्रसंग में लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी पर भरत मिलाप का भावनात्मक मंचन देख श्रद्धालु दर्शक भावविभोर हो गए। पुष्पवर्षा के साथ जयकारे गूंजे। अयोध्या की राजसभा में राम के वन से आने का समाचार आते ही भरत नंगे पांव स्वागत द्वार की दौड़े, यहीं पर राम-भरत का भावपूर्ण मिलाप हुआ। जयकारों के बीच राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान पर पुष्प वर्षा हुई व उन्हें आदरपूर्वक मंच पर लाया गया। कमालगंज में आयोजित हुए भारत मिलाप कार्यक्रम ने एक बार फिर भक्ति व आस्था का माहौल जीवंत कर दिया। सोमवार की शाम कस्बे की गलियों में रामायणकालीन प्रसंग का मनमोहक दृश्य तब साकार हुआ, जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने का प्रसंग जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया
मंच पर जब भरत छोटे भाई शत्रुघ्न के साथ सिर पर खड़ाऊ लिए प्रभु श्रीराम से मिलने पहुंचे, तो हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पौराणिक प्रसंग के इस दृश्य को देखने के लिए कमालगंज के कमल शाह बाबा की मजार परिसर से लेकर कस्बे के मुख्य मार्ग तक भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जब भगवान श्रीराम व भरत के बीच भावनात्मक मिलन का दृश्य मंचित हुआ, पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ भारत माता की जय व सीता-राम के जयकारों” से गूंज उठा। चारों ओर दीपों की लौ और भक्तों की आंखों की आर्द्रता ने वातावरण को अद्भुत बना दिया।कार्यक्रम में भारत मिलाप का दृश्य स्थानीय रामलीला समिति द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, सीता और भरत की भूमिकाएं निभाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान मंच संचालक ने प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि
भारत मिलाप केवल भाइयों का पुनर्मिलन नहीं, बल्कि त्याग, धर्म और आदर्श की सर्वोच्च मिसाल है।कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने कमल शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश भी दिया।समापन पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कमालगंज में भारत मिलाप का आयोजन वर्षों से परंपरा के रूप में मनाया जाता है, जो न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भाईचारे और प्रेम की भावना को सशक्त करता है।भरत मिलाप के इस पवित्र अवसर पर कस्बा “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान श्रीराम और उनके भाइयों के मिलन के क्षण को अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।
कमालगंज में भरत से मिले रघुराई तो सबकी आंख भर आई
छत पर सोती किशोरी से अश्लील हरकत, विरोध पर परिजनों से मारपीट, मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत और उसके परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति की बेटी 12 और 13 सितंबर की रात घर की छत पर सो रही थी, तभी गांव का युवक रवि देर रात करीब 1 बजे छत पर चढ़ आया। आरोपी ने किशोरी के कपड़े उतारने की कोशिश करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए, जिन्हें देख आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के परिजनों ने घटना की शिकायत आरोपी रवि के
परिवार से की, लेकिन उल्टा रवि के परिजनों ने पीड़िता के पिता से मारपीट कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है|
करवाचौथ ने बढ़ाई बाजारों की रौनक, खरीददारी शुरू
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) करवा चौथ जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे- वैसे बाजारों की रौनक बढ़ रही है। एक ओर जहां व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। वहीं महिलाएं भी पर्व को लेकर उत्साहित दिख रहीं हैं। करवा चौथ को लेकर महिलाओं ने सजने संवरने से लेकर पूजन सामाग्री की खरीदारी शुरू कर दी है।
इसमें ब्यूटी पार्लर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी है। सबसे सुंदर दिखने के लिए महिलाओं को इस दिन का इंतजार भी रहता है। महिलाएं पति की दीर्घायु का व्रत रखने के साथ ही सबसे अधिक सुंदर भी दिखना चाहती है। नगर में करवा चौथ के पर्व को लेकर बाजार सज चुके है। यहां की रौनक कुछ अलग ही है। यहां महिलाओं ने चूड़ियों से लेकर, आर्टीफीशियल ज्वैलरी व अन्य सामान की जमकर खरीदारी शुरू कर दी है। हालात हैं कि सुबह से लेकर शात तक बाजार में भीड़ बनी रहती है। बाजार में खरीदारी को लेकर महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी।
इतना हो सकता है सोना-चांदी कारोबार
सराफा व्यापारी शिवांग रस्तोगी नें बताया कि इस बार करवा चौथ में सोने-चांदी का करोड़ो का कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार सोने चांदी का भाव आसमान छू रहा है। फिर भी सोने चांदी की खरीदारी कम नहीं हुई है। कपड़ा कारोबार में भी तेजी आई है। पड़ा कारोबारी निमिष टंडन का कहना है कि लंबे अर्से बाद त्योहारी सीजन में करवा चौथ पर बेहतर कारोबार का अनुमान है। इस बार लहंगे और साड़ियों की बिक्री में तेजी आई है। बनारसी साड़ी, जार्जट साड़ियों के अलावा लहंगों की खरीदारी के लिए महिलाएं उत्साहित दिख रही है। बाजार में साड़ियों की दुकानों में भी भीड़ बड़ी हुई है।
10 अक्टूबर को होगा करवा चौथ
इस साल करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुहागिन महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुखद दांपत्य जीवन के लिए रखा जाता है। बाजारों में अब रौनक बढ़ गई है| मेहंदी की दुकानों से लेकर पारंपरिक साज-सज्जा का सामान खरीदने के लिए महिलाएं उमड़ रही हैं। करवा चौथ पर महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। इस दिन सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है, जिसमें सुहागिनें लाल-गुलाबी परिधान, मेहंदी, चूड़ियां, बिंदी और सिंदूर का उपयोग करती हैं।
पूजा सामग्री की भी बढ़ रही मांग
त्योहार से पहले बाजार में रौनक छाई है। थाल सजाने और पूजा की सामग्री खरीदने के लिए खास उत्साह है। करवा व छलनी की भी अच्छी मांग है, जो इस पर्व की पूजा में जरूरी होते हैं। कपड़ों, आभूषणों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। मेहंदी के स्टाल पर महिलाएं सुंदर डिजाइनों की मांग कर रही हैं।
टैम्पो चालक के हत्यारोपियों के पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए तो हत्यारोपियों सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है| आरोपियों के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद हुए हैं| आरोपियों नें नवाबगंज में टैम्पों चालको की गोली मारकर हत्या की थी|
थाना नवाबगंज पुलिस की करनपुर जसमई मार्ग, सुमनलता डिग्री कॉलेज के निकट तीन बाइक सबारों से मुठभेड़ हुई| जिसमें पुलिस की गोली महाराज सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व बादशाह जाटव निवासी स्योना भोगांव मैनपुरी के दाहिने पैर व भारत पुत्र स्व लेखराज शाक्य निवासी अगोनापुर अलीगंज एटा के दाहिने पैर मे
गोली लगी व केशराम पाल उर्फ पुत्तन पुत्र भीकम सिंह निवासी न्यामतपुर खेडा मऊदरवाजा को पुलिस नें घेरकर गिरफ्तार किया| आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचा कारतूस भी बरामद हुए|
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक आरोपी को घेराबंदी के बाद पुलिस नें गिरफ्तार किया|पकड़े गये हत्यारोपी टैम्पों चालक की हत्या में वांछित थे|
आखिर जाँच टीम को क्या मिला, जिसकी तेज है चर्चा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग सेंटर में हुए धमाके की जाँच पुलिस की कई टीमें गहनता से करनें और घटना से सम्बन्धित साक्ष्य जुटानें में लगी हैं, जांच के दौरान ही पुलिस को मिला है जिस पर जबरदस्त चर्चा हो रही है| कई लोगों नें दावा किया की पुलिस को आतिशबाजी जैसी वस्तु के अबशेष मिले हैं, जिसे पुलिस की जाँच टीम नें अपने कब्जे में ले लिया| हालांकि पुलिस की तरफ से इस बात की पुष्टि नही की गयी|
दरअसल जाँच टीम को मौके पर जो अवशेष आतिशबाजी जैसे किसी बस्तु के मिले हैं, जिसने काफी कुछ संकेत दिये है| सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस तक इसी बात की चर्चा है, हालांकि पुलिस के डीआईजी हरीश चंदर नें किसी भी प्रकार की बारूद जैसी वस्तु के अवशेष मिलने की बात की पुष्टि नही की उनका कहना है कि धमाका सैफ्टिक टैंक के फटनें से होना प्रतीत हुआ है| अभी टीमें जाँच कर रही हैं|
दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव का भव्य आगाज
फर्रुखाबाद:(संकिसा संवाददाता) रविवार को संकिसा में बुद्ध महोत्सव का शुभारम्भ किया गया| बीजेपी विधायक सुशील शाक्य नें महोत्सव का शुभारम्भ किया| उन्होंने कहा कि संकिसा के लिए योगी सरकार नें विकास के रास्ते खोल दिये हैं|
विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि बुद्ध महोत्सव का राजनैतिक मंच नहीं है यह धार्मिक मंच है। उन्होंने कहा की योगी सरकार ने संकिसा में जो विकास कराया है उतना विकास किसी सरकार में नहीं हुआ है। पर्यटन विभाग ने संकिसा के विकास के लिए खजाना खोला है| पूर्व ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने बुद्ध प्रतिमा पर अगरबत्ती एवं मोमबत्ती जलाकर भिक्षु सम्मेलन का उद्घाटन किया। सरदार सिंह शाक्य, रघुवीर सिंह शाक्य, भंते धम्म रतन, राहुल शाक्य,नागेंद्र शाक्य, संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष एवं बुद्ध महोत्सव के सहसंयोजक डॉ. धम्मपाल थैरो, भंते धम्म प्रिय, भंते आनंद कीर्ति रहे| चेयरमैंन पति राहुल राजपूत नें वरिष्ठ लिपिक शरद वाजपेयी के साथ महोत्सव परिसर का निरीक्षण कर सफाई व विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया|
गंगा के तेज कटान से हजारों बीघा कृषि योग्य भूमि कटी
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गंगा के तेज कटान से हजारों बीघा उपजाऊ जमीन कट जाने से किसान परेशान है| विनाशकारी बाढ़ नें 70 गांवों को मुसीबत में डाल दिया|
ग्राम करनपुर घाट व ग्राम फखरपुर के किसान जिसमें ओम हरि, मुकेश प्रकाश देवेंद्र, अनिल, छोटे लल्ला श्री कृष्ण, गुड्डू ,रामबरन, दलविंदर ,रामशरण ,नन्ही देवी, राधा ,रामबाबू आदि दर्जनों किसानों के खेत इस पानी में बह गए। बताया कि इस उपजाऊ जमीन पर वह गेहूं एवं गन्ने की फसल उगाते थे। जिससे उन्हें मुनाफा हो जाता था व परिवार चलाने में दिक्कत नहीं होती थी। लेकिन अब गंगा के तेज कटान में उपजाऊ कृषि भूमि कट जाने के कारण इन लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। जिससे उनकी आमदनी का जरिया कम हो जाएगा और पारिवारिक स्थिति डगमगा सकती है। जब से गंगा की धारा बहाव के चलते मुड़ी है उसके बाद से यह कटान शुरू हो गया। इन लोगों ने शासन से मांग की है कि इस कटान को रोकने के लिए यहां पर पत्थर डालकर व्यवस्था बनाई जाए। जिससे हजारों बीघा उपजाऊ जमीन को कटने से रोका जा सके।
नाले में गिरे वृद्ध व्यापारी की मौत
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) देशी शराब के ठेके के निकट वृद्ध अचानक नाले में चला गया, जिससे उसकी मौके मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 70 वर्षीय सत्यपाल सिंह शराब ठेके के निकट खोखा खोलकर पान-मसाला व नमकीन आदि की दुकान चलाते थे, बीती देर रात दुकान बंद कर घर जाते समय वृद्ध मुंह के बल नाले में चले गये और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी|
पति से विवाद में फांसी पर झूली महिला, पुलिस की मदद से बची जान
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पति से विवाद होनें पर विवाहिता नें फांसी लगा ली| पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गयी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खंदिया अहमदगंज निवासी पूनम पत्नी रामलडैते नें फांसी लगा ली| सूचना मिलने पर बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके अपर पंहुचे और दरवाजा तोड़कर
और महिला पूनम को फंदे से बेहोश होने पर उतारा गया| कांस्टेबल नितिन कुमार ने उसे सीपीआर देकर होश में लाने का प्रयास किया गया, कुछ समय बाद पूनम के होश में आने पर तत्काल एंबुलेंस से पूनम को राम मनोहर लोहिया के लिए भेजा गया l जहाँ उसे भर्ती किया गया| थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस नें सीपीआर दिया जिससे महिला होश में आ गयी, महिला को लोहिया अस्पताल भेजा गया|
हालत बिगड़ने से बीएएमएस छात्र की मौत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हालत बिगड़ने से बीएएमएस छात्र को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया, लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
जनपद बिजनौर के राजा का ताजपुर मुसेपुर निवासी 20 वर्षीय आशु राजपूत पुत्र नरेश राजपूत बीएएमएस 2024 बीच का बीएएमएस छात्र था| वह बघार मेडिकल कालेज से बीएएमएस की पढाई कर रहा था| बीती रात उसकी हालत खराब हो गयी, उसे पहले स्थानीय उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की माँ बेबी व बड़ा भाई संतकुमार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नें बताया कि जाँच करायी जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| 



