Home Blog Page 159

अफवाहों पर लगा विराम, एफएसएल रिपोर्ट में नहीं मिला बारूद, मेथेन गैस से हुआ था विस्फोट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए धमाके के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट में बारूद या किसी विस्फोटक पदार्थ के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि धमाका सेफ्टी टैंक में वेंटिलेशन की कमी और मेथेन गैस के जमाव के कारण हुआ था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि एफएसएल की जांच रिपोर्ट के अनुसार यह कोई बारूदी विस्फोट नहीं था, बल्कि गैस प्रेशर से हुआ हादसा था। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान एटीएस और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए थे। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि हादसा तकनीकी कारणों से हुआ, किसी साजिश या आपराधिक गतिविधि से इसका कोई संबंध नहीं है। थाना कादरीगेट क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में अचानक हुए विस्फोट में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्मों पर बारूद से विस्फोट होने की अफवाहें तेजी से फैल गई थीं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल था।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एटीएस, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया था। टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर विभिन्न सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असत्य जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जांच ने स्पष्ट कर दिया है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था, न कि कोई बारूदी विस्फोट।

आत्मनिर्भर भारत की नींव है स्वदेशी अपनाओ मंत्र: मुकेश राजपूत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। यहां कारोबार से जिन देशों का खजाना भर रहा है, उल्टे वह हमें आंखें दिखा रहे हैं। सच्चा देशभक्त इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। लोगों से अपील है कि वे स्वदेशी अपनाएं, ताकि देश का धन देश के काम आए। यह भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की अपील है, उन्होंने कहा की हमारा आत्म निर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हम स्वदेशी अपनायेंगे|
भाजपा के जिला कार्यालय आवास विकास में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद मुकेश राजपूत नें कहा कि कोरोना महामारी एक दौरान पीएम मोदी नें कोरोना वैक्सीन बनायी और भारत में सभी को उपलब्ध करानें के साथ ही 100 से अधिक देशों को सप्लाई भी दी| उन्होंने कहा कि एक बाल्टी पानी पैदा नही कर सकते लेकिन एक बाल्टी पानी बचा तो सकते है| हमे हर हाल में जल संरक्षण करना चाहिए, हमे स्वदेशी अपनाने की जरूरत है, जिससे देश आत्मनिर्भर बनेगा| देश कोबिड के समय से आत्मनिर्भर बनने का का प्रयास कर रहा है| उन्होंने कहा की अपने काम में भी हमे आत्मनिर्भर होनें की जरुरत है, आज जो समोसे, पापड़ी बिक्री करने वाला भी यदि अपने काम में दक्ष है तो वह कुछ एक घंटे में अपने सामान की बिक्री कर इतना कमा लेता है जितना नौकरी वाले नही कमा सकते| उन्होंने कहा उनका मतलब है कि कोई भी काम करो लेकिन आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें| प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, विधायक सुशील शाक्य, अभिषेक त्रिवेदी, शिवांग रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता आदि रहे|

सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना फतेहगढ़ की महिला थानाध्यक्ष द्वारा मंगलवार को मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत पांचालघाट क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिनका प्रयोग करके कोई भी महिला या बालिका तुरंत मदद प्राप्त कर सकती है। इनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं हेतु एंबुलेंस सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन तथा 101 अग्निशमन सेवा शामिल हैं।उन्होंने महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या परेशानी में इन नंबरों का उपयोग करने में संकोच न करें। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
थाना अध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सर्वोपरि है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर महिला अपने अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहे। कार्यक्रम में महिला थाना स्टाफ के साथ स्थानीय महिलाएं और छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

विस्फोट के बाद याद आयी जिम्मेदारी, बिना पंजीकृत कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसने के आदेश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूर) जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) फर्रुखाबाद नरेंद्र पाल सिंह ने जिलेभर के सभी नोडल अधिकारियों एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्राधीन संचालित हो रहे सभी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान यदि कोई कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण अथवा रजिस्ट्रेशन के संचालित पाया जाता है तो उसे तत्काल बंद कराया जाए। डीआईओएस ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा पुस्तकालय के नाम पर अवैध रूप से कोचिंग संचालित करने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ऐसे संस्थानों की भी पहचान कर उन्हें तुरंत बंद कराते हुए उनकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि सभी नोडल अधिकारी इस कार्य में लापरवाही न बरतें और अपने क्षेत्र की पूरी रिपोर्ट निर्धारित समय में प्रस्तुत करें। साथ ही सह जिला विद्यालय निरीक्षक जरूण प्रताप सिंह राठौर को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त कार्यवाही की समीक्षा प्रतिदिन करते हुए डीआईओएस को अवगत कराते रहें। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता बनाए रखने और छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है। बिना पंजीकरण के संचालित कोचिंग संस्थान न केवल नियमों का उल्लंघन करते हैं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य से भी खिलवाड़ करते हैं। अतः ऐसे सभी कोचिंग सेंटरों और पुस्तकालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दवा प्रतिनिधि मौत की खबर आते ही मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दवा प्रतिनिधि की मौत की खबर घर आते ही कोहराम मच गया, परिजन मौके पर रवाना हो गये|
शहर कोतवाली के मोहल्ला मंशाराम फाटक निवासी 31 वर्षीय अभय सिंह तोमर पुत्र कुलदीप दवा प्रतिनिधि का कार्य करते थे| मिली जानकारी के मुताबिक अभय अपने दवा के काम से बरेली गया था| जहाँ उसको हार्डअटैक आ गया, सूचना पर परिजन बरेली पंहुचे| मृतक की माँ कमलेश, पत्नी काजल अदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक पांच वर्षीय पुत्र लव है|

गंगा में युवक डूबा, रेस्क्यू जारी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा नहानें के दौरान युवक डूब गया| परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना पर पंहुची पुलिस नें युवक की गोता खोरो से तलाश करायी, लेकिन अँधेरा होनें तक उसका पता नही चला|
जनपद कन्नौज के सौरिख नगला चौधरी निवासी 20 वर्षीय बॉबी पुत्र बलबंत सिंह अपनी बहन ज्योति व जीजा सुमित निवासी पखनगोई अहिरवा कटरा औरैया के साथ थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर गंगा स्नान करनें आया था, उसी दौरान वह घहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया, आस-पास भीड़ लग गयी| बहन-बहनोंई में चीख पुकार मच गयी| पांचाल घाट चौकी पुलिस नें उसकी गंगा में तलाश शुरू करायी, लेकिन घटना शाम 5 बजे की होनें से कुछ ही देर में अँधेरा हो गया, जिससे रेस्क्यू आपरेशन रुक गया| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि युवक की तलाश की जा रही है|

कोचिंग सेंटर में विस्फोट मामले में एफआईआर, घायलों से मिले सांसद

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोचिंग सेंटर में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है| पुलिस प्रारम्भिक जाँच में सेफ्टिक टेंक फटने से ही हादसा होना मान कर चल रही है|
थाना कादरी गेट के आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि सातनपुर मंडी मार्ग कटियार कोल्ड के सामने पर द सन क्लासेस एंड लाइब्रेरी संचालित थी| बीते 4 अक्टूबर को दोपहर दोपहर 2:50 बजे उसमे भीषण धमाका हुआ, जिससे आकाश सक्सेना निवासी विजाधरपुर सेंट्रल जेल के सामने व आकाश कश्यप निवासी निनौआ फतेहगढ़ की मौत हो गयी व 5 घायल बच्चो को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सैफ्टिक टेंक चेक किया गया तो उसमे गैस निकलने का कोई पाइप नही मिला| कोचिंग सेंटर का कोई पंजीकरण नही था| कोचिंग संस्थान एक महीनें से संचालित था| मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
सांसद नें घायलों के लिये हालचाल
सांसद मुकेश राजपूत नें लोहिया अस्पताल पंहुचकर घायलों के हालचाल लिए और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिये| उन्होंने ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी से घायलों के बारे में जानकारी ली| जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा साथ रहे|

आकांक्षा समिति द्वारा बालिकाओं को गुड टच व बैड टंच की दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति 5.0 के कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को फतेहगढ़ ऑफिसर्स क्लब में ताइक्वांडो के प्रशिक्षुओं द्वारा आकांक्षा समिति की ओर से सम्पन्न कार्यक्रम में रैली निकाली गयी। रैली का मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करना एवं सचेत करना।
आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. वंदना द्विवेदी जी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा ,सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है । महिलाएं जब तक सशक्त नहीं होंगी तब तक समाज सुदृढ़ नहीं होगा । मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाज सेवी एवं आकांक्षा समिति सचिव डॉ रजनी सरीन , बच्चों को गुड टच और बैड टच के विषय में जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि आज का समय जागृत रहने का है हमे किसी पर भरोसा करने से पहले अपनी अंतर्दृष्टि जागृत करनी होगी ,खासतौर पर लड़कियों को आत्म रक्षा और सजगता की बड़ी आवश्यकता है ।इस अवसर पर प्रोत्साहन स्वरूप टीशर्ट,बिस्किट,एनर्जी ड्रिंक प्रोटीन पाउडरआदि प्रदान किये गए। दीपिका त्रिपाठी,गुंजा जैन, श्रद्धा दुबे आदि मौजूद सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।प्रशिक्षुओं ने आत्म रक्षा हेतु सीखे गए कार्यों का प्रदर्शन किया। कार्यकम में सह सचिव रश्मि सिंह,गुंजा जैन,दीपिका त्रिपाठी,अनिता पाठक, डॉ. ज्योति गुप्ता,साक्षी गुप्ता,श्रद्धा दुबे ,प्रशिक्षक अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

‘बा’ विद्यालय में शिक्षक का महिला कर्मी से विवाद, हाजिरी पोर्टल सेल्फी पर भड़का मामला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हाजिरी पोर्टल पर सेल्फी अपलोड को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़े बवाल का रूप ले चुका है। हाल ही में जेएनआई न्यूज में इस गड़बड़ी का खुलासा किया था, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विद्यालयों में लंबे समय से हाजिरी पोर्टल पर कर्मचारियों द्वारा घर से ही सेल्फी लगाकर उपस्थिति दर्ज करने का खेल चल रहा था। जब यह मामला उजागर हुआ तो विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसी मुद्दे को लेकर हाल ही में विद्यालय में अंशकालिक पुरुष शिक्षक और एक महिला कर्मचारी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि पुरुष शिक्षक सप्ताह में मात्र एक दिन आते हैं। जब कि उपस्थिति पंजिका पर उनके हस्ताक्षर रोजाना हो जाते हैं। विवाद के दौरान पुरुष शिक्षक ने महिला कर्मचारी की जाति को लेकर आपत्तिजनक शब्द कह दिए, जिससे मामला और गरम हो गया। बात इतनी बढ़ी कि कुछ महिला कर्मचारी ने पुरुष शिक्षक को चप्पल से मारने तक की चेतावनी दे डाली। स्थिति बिगड़ते देख अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।घटना के बाद से विद्यालय का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और यह प्रकरण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि समय रहते विभाग ने पोर्टल गड़बड़ी पर ध्यान दिया होता तो ऐसी नौबत नहीं आती। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अनुशासन और कार्यप्रणाली दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं, जिससे बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। मामले को जानकारी कर जांच कराई जाएगी। इस तरीके के मामले अनुशासन हीनता में आते हैं।

अवैध संबंधों में 50 हजार की सुपारी देकर करायी गयी थी टैम्पों चालक की हत्या

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीते लगभग 13 दिन बाद पुलिस ने टैम्पों चालक की हत्या को अंजाम देनें वाले सुपारी किलरों को पुलिस नें मुठभेड़ में गिरफ्तार किया| पुलिस की जाँच में पता चला की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में सुपारी देकर करायी गयी थी| सुपारी 50 हजार रूपये की दी गयी थी|
बीते 23 सितंबर को मऊदरवाजा के गांव न्यामतपुर सरैया निवासी टैम्पों चालक पुष्पेंद्र यादव की शाम ग्राम पहाड़पुर के पास उसके ही टेंपो में तीन गोलियां पीछे से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था| मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस नें जाँच शुरू की| पुलिस को पता चला कि पुष्पेंद्र के एक युवती से अवैध संबंध थे। इसी बात से नाराज युवती के परिजनों ने 50 हजार में हत्या की सुपारी दी। लेकिन हत्या के बाद सिर्फ 2 दो मिलने पर झगड़ा हुआ, हत्या के बाद आरोपियों ने मोबाइल बंद कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने सर्वेश पाल, उसकी पत्नी रेखा देवी, केशराम पाल, भारत शाक्य और पप्पू जाटव को गिरफ्तार किया है।