Home Blog Page 158

किशोरी ने घर के भीतर फांसी लगा की खुदकुशी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना अरोड़ा वाली गली में बुधवार दोपहर एक किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया। नगला दीना निवासी स्व. अशोक जाटव की 16 वर्षीय पुत्री लबली बुधवार दोपहर घर पर अकेली थी। स्कूल की छुट्टी के बाद जब उसकी भतीजी घर पहुंची तो उसने खिड़की से देखा कि लबली कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। यह दृश्य देखकर भतीजी चीख पड़ी और पड़ोसियों को जानकारी दी।
सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़वाकर किशोरी को नीचे उतरवाया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतका तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। परिजन उसकी मौत से पूरी तरह सदमे में हैं। कोतवाली प्रभारी रणविजय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।जांच की जा रही है।

पीसीएस परीक्षा के लिए डीएम सख्त, तीन घंटे पहले केंद्र पर पंहुचेगे कर्मी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संयुक्त राज्य,प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा–2025 व सहायक वन संरक्षक,क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा में ड्यूटी में लगे अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापक आदि का प्रशिक्षण जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि अधिकारी व कर्मचारी 3 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंट्रोल रूम में जमा करेंगे, अनुपस्थिति को सर्कल बनाकर चिन्हित किया जाएगा डेढ़ घंटे पूर्व अभ्यर्थी पहुंचेंगे, रोल नंबर का सिटिंग प्लान से मिलान कर लें, सत्यापित अभ्यर्थी की प्रपत्र पर स्टीकर चिपकाए जाएगा 45 मिनट पूर्व गेट बंद हो जाएगा 15 मिनट पूर्व प्रश्न पत्र मिलेंगे संलग्नक 8 को दो अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर के साथ भरा जाएगा, प्रश्नपत्र, बुकलेट, ओ एम आर एक साथ पैक होंगे ।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई निर्देश पुस्तिका का अध्ययन गंभीरता के साथ कर ले एवं उसमे दिए गए निर्देशों का विधिवत पालन किया जाये। प्रशिक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी गजराज सिंह आदि अधिकारी रहे|

गृह कलह में महिला नें फांसी लगा दी जान

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में मंगलवार रात एक महिला ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी एक महिला ने अपने मकान के पास खाली जगह में खड़े नीम के पेड़ की डाल पर छत से चढ़कर साड़ी के सहारे फांसी का फंदा लगा लिया। रात के समय परिजन सोए हुए थे। सुबह जब घरवालों ने देखा तो महिला पेड़ से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में बातचीत कर समझौता कराया, जिसके बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है और न ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

गौसपुर गोली मामले में दो भाइयों समेत 15 के खिलाफ मुकदमा, तीन को उठाया

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली एक युवक के बगल से गुजर गई, जिससे बड़ी घटना टल गई।
गांव निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र स्व. मुकील हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व मुंबई में उसके बड़े भाई शकील व सलमान पर गांव के मान, अरशद, वसीम, शादाब आदि ने जानलेवा हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट मुंबई में दर्ज है। तब से आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं।सद्दाम ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उसका भाई सलमान गांव में मिस्त्री बुलाने गया था। तभी मान, अरशद, वसीम , सलमान उर्फ गोगा , दिलशाद उर्फ शिवलू , महराज , बसर के अलावा 7-8 अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोक लिया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मुकदमे में समझौता करने का दबाव डाला। जब सलमान ने मना किया तो अरशद ने अवैध असलहे से फायर कर दिया। गोली सलमान के बगल से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावरों ने ईंट-पत्थर भी चलाए गए।पीड़ित पक्ष ने थाना कमालगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है मामले की तह तक जाने के लिए उनसे पूछ ताछ कि जा रही है।

विस्फोट मामले में कोचिंग संचालको सहित तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोचिंग सेंटर में हुए विस्फोट मामले में पुलिस नें गुपचुप तरीके से कोचिंग सेंटर संचालकों की गिरफ्तारी की| उनका शांति भंग में चालान कर दिया|
दरअसल बीते 4 अक्टूबर को सेंट्रल जेल चौराहा के निकट सातनपुर आलू मंडी मार्ग पर कटियार कोल्ड के सामने कोचिंग सेंटर में तेज धमाका हुआ था| जिससे सेंट्रल जेल तिराहा विजाधरपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश सक्सेना व याकूतगंज मार्ग स्थित ग्राम निनौआ निवासी आकाश कश्यप की दर्दनाक मौत हो गयी थी| जबकि लगभग 9 मासूम छात्र घायल हुए थे| घायलों में सदो बच्चो को हायर सेंटर रिफर किया गया था| घटना के लगभग तीन दिन बाद आखिर थाना कादरी गेट के उपनिरीक्षक केके कश्यप ने रविन्द्र कुमार पुत्र जगदीश चन्द्र निवासी ऊगरपुर सकरावा कन्नौज, अखिलेश शुक्ला पुत्र दुर्गा शंकर शुक्ला निवासी रैथाना वीघापुत्र कन्नौज व योगेश कुमार पुत्र ब्रह्मानन्द शर्मा निवासी गुठीना मेरापुर को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर दोपहर लगभग 11:50 पर लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया| थानाध्यक्ष कादरी गेट राजेश कुमार नें बताया कि मामले में तीन का शन्ति भंग में चालान किया गया है| उन्हें जमानत मिल गयी|

29 साल पूर्व ग्रामीणों के घर जलाने व डकैती में छ: बदमाशों को सात साल जेल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 29 साल पूर्व ग्रामीणों की झोपड़ियों में आग लगाकर मबेशी व सामान लूट कर ले जानें के मामले मेंविशेष न्यायाधीश एंटी डकैती शैलेन्द्र सचान ने 6 बदमाशों को दोष सिद्ध पाते हुए 7 साल कारावास की सजा से दंडित किया है|
थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव बांकापूर्वा निवासी सुक्खा पुत्र बुद्धा ने 8 बदमाशों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था| मुकदमा में घरों में आग लगाने का भी जिक्र किया गया था| दर्ज मुकदमें में कहा था कि 14 दिसम्बर 1996 सुबह करीब 8 बजे दर्जन भर से अधिक असलहों से लैस बदमाशों ने गांव में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की, डर के मारे ग्रामीण घर छोड़कर भाग गये, इसके बाद बदमाशों ने कई घरों में आग लगा दी और कीमती घरेलू सामान के साथ मवेशी भी लूट ले गये| डकैती कर आग लगाने के मामले में मटरू,बब्बू, बुद्धू, कन्हैयालाल, सुम्भारी, श्यामनारायण, सुरेश, दिनेश व मुन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की विवेचक ने विवेचना पुरी कर मटरू,बब्बू, बुद्धू, कन्हैयालाल, सुम्भारी, श्यामनारायण, सुरेश, दिनेश 8 बदमाशों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया| मुकदमे की सुनवाई के दौरान बदमाश कन्हैयालाल व मटरू की मौत हो गयी| विशेष न्यायाधीश एंटी डकैती शैलेन्द्र सचान ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गवाह व सबूतों को मद्देनजर रखते हुए बब्बू, बुद्धू, सुम्भारी, श्यामनारायण, सुरेश, दिनेश को आगजनी में दोष सिद्ध कर 7 साल जेल व 60 हजार जुर्माना जमा करने का आदेश दिये, अर्थदंड जमा ना करनें पर 6 माह अतिरिक्त कारावास होगा|

दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग, एक युवक घायल

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार शाम दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। पहले कहासुनी और गालीगलौज हुई, इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और घायल को अस्पताल भेजा।
थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी मो. मान का गांव के ही शकील व आरिफ से मुकदमा चल रहा है। इसी रंजिश के चलते मंगलवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले। इसी बीच फायरिंग भी की गई, जिसमें मान पक्ष का सलमान पुत्र अनवार हुसैन गोली की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। अनवार हुसैन ने रेहान, अमन, सलमान और सोहेल के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनका पुत्र सलमान गांव के पप्पू आतिशबाजी वाले के घर के पास से गुजर रहा था, तभी उक्त लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। दूसरी ओर आरिफ की पत्नी तहसीन बेगम ने मान, अरशद, शिबलु, सलमान और वसीम के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि चार वर्ष पूर्व उनके पति शकील उर्फ बब्लू से मुंबई में मारपीट की गई थी, जिसका मुकदमा चल रहा है। उसी मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए मंगलवार शाम आरोपी उनके घर पर आकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।नाहिद बेगम ने भी मान, शीबू, अच्छे आदि के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। तहरीरें मिली हैं, जांच की जा रही है।

आरपीएफ की सख्ती से रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी 15 ठेलियों पर होंगी कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) रेलवे स्टेशन के बाहर लगातार लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए आरपीएफ ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। स्टेशन परिसर और रेलवे क्रॉसिंग के पास लगने वाली ठेलियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए आरपीएफ ने करीब 15 ठेलियों को कब्जे में ले लिया।
रेलवे स्टेशन के बाहर फल, चाट, गोलगप्पे सहित अन्य खाने-पीने की ठेलियां सड़क किनारे और क्रॉसिंग के पास आड़े-तिरछे खड़ी हो जाती थीं। इससे वाहनों के आवागमन में रुकावट उत्पन्न होती थी और ट्रेन आने-जाने के समय यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी होती थी। शिकायतों के बाद आरपीएफ ने यह कार्रवाई की।
अभियान की भनक लगते ही ठेला दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई ठेला कारोबारी मौके से ठेलियां लेकर भाग निकले, जबकि कुछ की ठेलियां टीम ने जब्त कर प्लेटफार्म परिसर में खड़ी करा दीं। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि रेलवे क्षेत्र में दोबारा ठेलियां लगाई गईं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ चौकी इंचार्ज सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि कुल 15 ठेलियां कब्जे में ली गई हैं। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे क्षेत्र में अवैध रूप से ठेलियां लगाकर जाम पैदा करने वालों पर अब नियमित निगरानी रखी जाएगी।


“पैसे की वसूली न देने पर हुई कार्रवाई” — ठेली वालों का आरोप रेलवे स्टेशन के बाहर वर्षों से ठेलियां लगती रही हैं, लेकिन अब अचानक हुई सख्ती ने सवाल खड़े कर दिए हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक ठेला कारोबारियो ने बताया कि उनके बीच से ही एक व्यक्ति रेल पुलिस के नाम पर पैसे इकट्ठा करता था। इसी कारण वे निडर होकर ठेली लगाते थे। इतना ही नहीं स्टेशन पर आने जाने वाले पुलिसकर्मियों की भी सेवा करनी पड़ती थी। उसमें भी खर्च अपने पास से ही करना पड़ता था।ठेलेवालों का कहना है कि ठेली लगने से जाम लगने की बात करना समझ से परे है।आरपीएफ चौकी इंचार्ज सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है। उन्होंने ठेलेवालों के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।

विक्षिप्त हो चुके स्वामी प्रसाद मौर्य: सुशील शाक्य

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संकिसा में बौद्ध महोत्सव के दौरान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य नें एक विशेष जाति और हिन्दू देवी-देवताओ पर विवादित टिप्पणी की| जिस भाजपा के अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य नें तीखी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद चुनाव में हारने के कारण अब विक्षिप्त अवस्था में आ गये है|
भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के भाषण हमेशा विवादित रहें है| पहले वह बसपा में थे अब भाजपा में आ गये हैं, जब वह मंत्री थे चाहे मायावती की सरकार में रहें हो चाहे भाजपा में वह बताएं की उन्होंने तब संकिसा में एक भी ईंट नही लगायी, उनके भाषण हमेशा विवादित रहें हैं, चुनाव में हारने के कारण उनका मानसिक संतुलन ठीक नही है| उनका भाषण हमेशा जातियों को लड़ाने का है| उन्होंने कहा स्तूप व मन्दिर का विवाद न्यायालय में है| वह जन्म से संकिसा से जुड़े है, उनका मानना है कि सकिंसा में स्तूप था| वहां जनता धार्मिक भावना से आती है, वहां राजनैतिक भाषण नही देना चाहिए| स्वामी प्रसाद संकिसा हमेशा रात में आते है, इस बार उन्होंने तय किया कि जब भी स्वामी प्रसाद रात में संकिसा आयेंगे तब वह भी संकिसा पंहुचेंगे और स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह पर जबाब देंगे|

टैम्पों चालक के हत्यारोपियों पर आर्म्स एक्ट व मुठभेड़ की एक और एफआईआर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग दो सप्ताह पूर्व हुए टैम्पों चालक की गोली मारकर हत्या में हत्यारोपियों को पुलिस नें बीते दिन जेल भेज दिया| उनके ऊपर पुलिस नें हत्या के साथ ही पुलिस ने आर्म्स एक्ट व मुठभेड़ का एक और मुकदमा पंजीकृत किया गया है|
हत्याकांड के आरोपी महाराज सिंह जाटव उर्फ पप्पू जाटव निवासी सिईओना थाना भोगांव मैनपुरी, भारत सिंह शाक्य निवासी अगौनापुर अलीगंज एटा व केशराम पाल उर्फ पुत्तन पाल निवासी नियामतपुर खेड़ा थाना मऊदरवाजा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने महाराज सिंह जाटव के पास से 12 बोर का तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और 1 खोखा ,भारत सिंह शाक्य के पास से 315 बोर का तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और 1 खोखा, केशराम पाल उर्फ पुत्तन पाल के पास से 315 बोर का तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
इन बरामदगियों के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के साथ-साथ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि उन्होंने खुद मुकदमा दर्ज कराया है| मुकदमा पंजीकृत कर उप निरीक्षक जगराम सिंह को विवेचना सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, व कानून के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।