फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति 5.0 के कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को फतेहगढ़ ऑफिसर्स क्लब में ताइक्वांडो के प्रशिक्षुओं द्वारा आकांक्षा समिति की ओर से सम्पन्न कार्यक्रम में रैली निकाली गयी। रैली का मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करना एवं सचेत करना।
आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. वंदना द्विवेदी जी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा ,सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है । महिलाएं जब तक सशक्त नहीं होंगी तब तक समाज सुदृढ़ नहीं होगा । मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाज सेवी एवं आकांक्षा समिति सचिव डॉ रजनी सरीन , बच्चों को गुड टच और बैड
टच के विषय में जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि आज का समय जागृत रहने का है हमे किसी पर भरोसा करने से पहले अपनी अंतर्दृष्टि जागृत करनी होगी ,खासतौर पर लड़कियों को आत्म रक्षा और सजगता की बड़ी आवश्यकता है ।इस अवसर पर प्रोत्साहन स्वरूप टीशर्ट,बिस्किट,एनर्जी ड्रिंक प्रोटीन पाउडरआदि प्रदान किये गए। दीपिका त्रिपाठी,गुंजा जैन, श्रद्धा दुबे आदि मौजूद सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।प्रशिक्षुओं ने आत्म रक्षा हेतु सीखे गए कार्यों का प्रदर्शन किया। कार्यकम में सह सचिव रश्मि सिंह,गुंजा जैन,दीपिका त्रिपाठी,अनिता पाठक, डॉ. ज्योति गुप्ता,साक्षी गुप्ता,श्रद्धा दुबे ,प्रशिक्षक अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
आकांक्षा समिति द्वारा बालिकाओं को गुड टच व बैड टंच की दी जानकारी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



