छत पर सोती किशोरी से अश्लील हरकत, विरोध पर परिजनों से मारपीट, मुकदमा दर्ज

0
400

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत और उसके परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति की बेटी 12 और 13 सितंबर की रात घर की छत पर सो रही थी, तभी गांव का युवक रवि देर रात करीब 1 बजे छत पर चढ़ आया। आरोपी ने किशोरी के कपड़े उतारने की कोशिश करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए, जिन्हें देख आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के परिजनों ने घटना की शिकायत आरोपी रवि के परिवार से की, लेकिन उल्टा रवि के परिजनों ने पीड़िता के पिता से मारपीट कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]