पति से विवाद में फांसी पर झूली महिला, पुलिस की मदद से बची जान

0
425

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पति से विवाद होनें पर विवाहिता नें फांसी लगा ली| पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गयी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खंदिया अहमदगंज निवासी पूनम पत्नी रामलडैते नें फांसी लगा ली| सूचना मिलने पर बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके अपर पंहुचे और दरवाजा तोड़कर और महिला पूनम को फंदे से बेहोश होने पर उतारा गया| कांस्टेबल नितिन कुमार ने उसे सीपीआर देकर होश में लाने का प्रयास किया गया, कुछ समय बाद पूनम के होश में आने पर तत्काल एंबुलेंस से पूनम को राम मनोहर लोहिया के लिए भेजा गया l जहाँ उसे भर्ती किया गया| थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस नें सीपीआर दिया जिससे महिला होश में आ गयी, महिला को लोहिया अस्पताल भेजा गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]