Home Blog Page 161

घर से लेकर घाट तक केबल चित्कार! आधी रात को हुए दोनों दोस्तों के पोस्टमार्टम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग सेंटर विस्फोट काण्ड में दो दोस्तों की मौत हो गयी थी, जिनके शवों का जिलाधिकारी के आदेश पर पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम आधी रात में सम्पन्न हुआ| रविवार को सुबह दोनों दोस्तों की चिताएं गंगा घाट पर पास-पास ही जली, हर किसी की आँखे नम थी| घर से लेकर घाट तक केबल चित्कार ही नजर आ रही थी|
थाना कादरी गेट के सातनपुर आलू मंडी मार्ग पर कटियार कोल्ड के निकट संचालित द सन क्लासेज व लाइब्रेरी में बीते शनिवार को जोरदार धमाका हुआ था, जिसमे दो छात्रों आकाश सक्सेना व आकाश कश्यप की मौत हो गयी थी| बीती रात लगभग 12 बजे दोनों शव का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के आदेश पर पोस्टमार्टम कराया गया| देर रात दोनों मृतकों के शव उनके घर पंहुचे, शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया| मौके पर भारी भीड़ नजर आयी सुबह दोनों के शव पांचाल घाट पंहुचे और पुलिस की मौजूदगी दोनों के शवों का नम आँखों से अंतिम संस्कार किया गया| मृतको के परिजन पछाड़ खाकर गिरते नजर आये|

विस्फोट के बाद 24 घंटे, पुलिस की कई एजेंसियां जाँच में जुटी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग सेंटर विस्फोट कांड नें सभी को दहला दिया है| विपक्षी दलों ने कार्यवाही की मांग की है| घटना के बाद से पुलिस की कई जाँच एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर जाँच कर रही है| लेकिन नतीजा फिलहाल निकल कर सामने नही आ पा रहा है| जिला प्रशासन सैफ्टिक टैंक के फटने का दावा ही कर रहा है, लेकिन स्थानीय लोग यह माननें को तैयार नही है कि सैफ्टिक टैंक फटने से इतना बड़ा धमाका हो सकता है|
बीती रात को ही लखनऊ से एटीएस की टीम ने मौके पर आकर जाँच की थी, एटीएस की टीम अभी भी डेरा डाले है, वहीं रविवार को कन्नौज के तालग्राम से मोबाइल फोरेंसिक टीम व लखनऊ से बीबीडीएस बम निरोधक दस्ता कुत्ते के साथ पंहुची और जाँच की| सभी पुलिस की टीमें जाँच में जुटी है| दरअसल घटना स्थल से महज आधा किलोमीटर दूर सेंट्रल जेल है, जिसमे बरेली दंगे का मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा निरुद्ध है| लिहाजा इस लिए सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन के माथे पर बल है|
सपा बोली सख्त कार्यवाही के साथ मुआबजा दे सरकार
सपा नेता डॉ. नबल किशोर शाक्य ने कहा धमका किस चीज का है इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि घायलों के घर वाले यह बात मानने को तैयार नही हैं कि धमाका टैंक फटने से हुआ है| उन्होंने दावा किया की धमाका बड़ी विस्फोटक सामग्री से भी हो सकता है| उन्होंने कहा कि इस तरह से मिथेन गैस से धमाका नही हो सकते है| घटना को दबानें का कार्य किया जा रहा है| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें मृतकों के परिजनों को दो करोड़ व घायलों को 50 लाख का मुआबजा दिया जाये|
शासन की जाँच में नही भरोसा तो अखिलेश यादव खुद कर लें जाँच
सांसद मुकेश राजपूत नें बताया कि घटना बेहद निंदनीय है| इस पर राजनीति नही होनी चाहिए| सपा के लोगों को शासन की जाँच पर भरोसा नही है तो अखिलेश यादव खुद आकर जाँच कर लें| उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और शासन की टीमें जाँच कर रही है उनकी जाँच रिपोर्ट बता रही है कि सैफ्टिक टैंक में मिथेन गैस बनने से टैंक फटने से हादसा हुआ है| सीएम योगी खुद पूरे मामले पर निगरानी कर रहें है|
डीआईजी नें लिया जायजा
डीआईजी हरीश चंदर नें एसपी आरती सिंह के साथ घटना स्थल का जायजा लिया और हर पहलू को परखा और संघन जाँच के निर्देश दिये| डीआईजी नें जेएनआई न्यूज नें बताया कि प्रारम्भिक जाँच में टैंक का गैस निकास नही बना था, मिथेन गैस भर जानें से अत्यधिक प्रेशर से टैंक फट गया| विस्फोटक पदार्थ जैसी कोई चीज अभी नही मिली है|

एटीएस कर रही कोचिंग विस्फोट कांड की जाँच

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग सेंटर में हुए भीषण विस्फोट के बाद सीएम योगी के निर्देश पर एटीएस जाँच करने पंहुच गयी है| एटीएस जाँच में जुटी है | दरअसल थाना कादरी गेट के सातनपुर आलू मंडी रोड़ पर कटियार कोल्ड के सामने स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण धमाके ने पूरे जनपद को दहला दिया| जिसमे दो युवकों आकाश सक्सेना व आकाश कश्यप की मौत हो गयी, लगभग 10 मासूम बच्चे घायल हुए, एसपी आरती सिंह व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सेप्टिक टैंक के फटने से विस्फोट होने की बात कही, देर शाम लखनऊ से एटीएस की टीम मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की | अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, सीओ सिटी मौके पर पंहुचे | अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि एटीएस जाँच कर रही है | जाँच में फिलहाल अभी सेफ्टीक टेंक के अतिरिक्त किसी अन्य वस्तु कि पुष्टि नहीं हुई है|

सैफ्टिक टेंक फटने से हुआ विस्फोट: डीएम-एसपी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग सेंटर में विस्फोट होनें के बाद प्रशासन और शासन तक इसकी गूंज गयी| सीएम योगी नें घटना को संज्ञान में लिया और अधिकारियों राहत कार्य में तेजी लानें के सख्त निर्देश दिये|
थाना कादरी गेट के सातनपुर आलू मंडी मार्ग पर कटियार कोल्ड के सामने द सन लाइब्रेरी व सेल्फ स्टडी के नाम से कोचिंग सेंटर संचालित है, जिसमे दोपहर लगभग 3 बजे भीषण विस्फोट हुआ| जिसमे युवको की मौत हो गयी, जबकि लगभग 10 छात्र घायल हुए| जिसमे कुछ को निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया, जबकि कुछ को लोहिया अस्पताल भेजा गया|
इस मामले पर एसपी आरती सिंह नें बताया कि कि लगभग 3:19 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। की कोचिंग सेंटर में विस्फोट हुआ है, उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जाँच में पता चला है कि कोचिंग सेंटर के बेस्मेट में एक सेप्टिक टैंक है। टैंक में कंसन्ट्रेटेड मीथेन गैस अधिक होने के वजह से एक विस्फोट हुआ। वहां एक स्विच बोर्ड भी मिला। सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। घटना के हर पहलू की जाँच की जा रहा है।डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल पर एक कोचिंग सेंटर था। बेसमेंट में सेप्टिक टैंक था, वहां धमाका हुआ। प्रारम्भिक जाँच में यह विस्फोट कंसन्ट्रेटेड मीथेन गैस का निकास न होने के कारण होना बताया गया है| 2 लोगों की मौत हो गई है। कई घायल है उनका इलाज चल रहा है। घटना के जांच का पता लगानें के लिए नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी गयी है, वह जाँच करके रिपोर्ट देगी| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें घायलों व मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और सरकार से उच्चस्तारिय जाँच व मृतकों के परिजनों को मुआबजे की मांग की|

वार्डन समेत छह कर्मचारी नदारद, लटकी कार्रवाई की तलवार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजकुमार यादव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भारी अनियमितताएं सामने आईं। वार्डन, शिक्षकों और रसोइयों समेत छह कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिससे विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
निरीक्षण के समय विद्यालय में वार्डन संध्या वर्मा, अल्पकालिक शिक्षिका सुष्मिता अग्निहोत्री, अल्पकालिक शिक्षक आदित्य कुमार, रसोईया शीतला देवी, पूनम चौरसिया और नीरज गुप्ता अनुपस्थित मिले। विद्यालय प्रशासन के पास इन कर्मचारियों में से किसी का भी प्रार्थना पत्र या अवकाश आवेदन उपलब्ध नहीं था, जिससे स्पष्ट होता है कि अनुपस्थित कर्मचारी बिना अनुमति के गैरहाजिर थे।
सूत्रों की माने तो रसोईया पूनम चौरसिया विद्यालय में कभी-कभी ही आती हैं, जबकि अधिकतर समय अनुपस्थित रहती हैं। इस लापरवाही का सीधा असर विद्यालय की व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मात्र तीन छात्राएं ही उपस्थित पाई गईं, जो कि संस्था की उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है। विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर, भोजनालय व्यवस्था, रसोई गृह, स्टोर रजिस्टर और छात्रावास की साफ-सफाई की भी गहन जांच की। इस दौरान कई कमियां और अव्यवस्थाएं उजागर हुईं। विद्यालय में समय-समय पर निरीक्षण के बावजूद सुधार न होना विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने बताया उन्हें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शमशाबाद के निरीक्षण के बारे में कोई जानकारी नहीं है यदि सहायक विद्या लेखा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया है जांच रिपोर्ट आने के बाद गैर हाजिर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट से घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) मासूम बच्ची के साथ पड़ोस की महिला नें मारपीट कर दी थी, जिससे वह गंभीर हो गयी थी, परिजन बच्ची का इलाज करा रहे थे, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया| थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर राब साहब निवासी विपिन कुमार की 5 वर्षीय पुत्री नायरा विगत 22 सितंबर की शाम पड़ोसी किशोर के घर खेलने गई थी, जहां किशोर की पत्नी रूपा ने पुरानी रंजिश में नायरा के साथ मारपीट कर दी थी। घटना में बच्ची के दोनों पैर टूट गए थे। हालत बिगड़ने पर उसे फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया, जहां शनिवार भोर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया| मां कंचन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इंस्टाग्राम पर तमंचे संग फोटो वायरल करने में युवक को जेल

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करनें के मामले में पुलिस नें आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मजगामा निवासी दशरथ पुत्र रामदास ने इंस्टाग्राम पर 315 बोर के तमंचे के साथ फोटो वायरल की थी| फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद थाना पुलिस एक्शन में आ गयी,। पुलिस ने युवक को थानें लाकर पूंछतांछ की और उसके कब्जे से एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालना कानूनन अपराध है, लिहाजा आरोपी को गिरफ्तार किया गया|

कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, एक दर्जन घायल, दारोगा के पुत्र सहित दो की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कोचिंग सेंटर में अचानक हुए विस्फोट ने आस-पास के इलाके को दहला दिया| धमाके की धमक लगभग एक किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया| विस्फोट नें कोचिंग सेंटर के बाहरी हिस्से को उड़ा कर रख दिया| विस्फोट में बच्चो सहित लगभग एक दर्जन घायल हुए है| घायलों में एक को लोहिया अस्पताल में मृत घोषत कर दिया गया जबकि दूसरे को रिफर किया गया उसने रास्ते में दम तोड़ दिया|
थाना कादरी गेट सातनपुर आलू मंडी रोड पर स्थित कटियार कोल्ड के सामने द सन लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर का संचालन होता है| जिसको थाना नवाबगंज के गुठिना निवासी योगेश राजपूत व रविन्द्र शर्मा संचालित बीते कुछ महीनों से कर रहे थे| दोपहर लगभग ढाई बजे बच्चे कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे थे, उसी दौरान अचानक कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट हुआ| विस्फोट इतना भयानक था की कोचिंग सेंटर की दीवार टूटकर दूर गिरी जाकर, दीवार की ईंटे भी काफी दूर सड़क पर बिखर गयीं| घटना के दौरान पहली मंजिल पर पढ़ रहे 10 वर्षीय अभय पुत्र सुदीप श्रीवास्तव, 10 वर्षीय निखिल पुत्र नीलू यादव, 12 वर्षीय निखिल पुत्र नीलू यादव निवासी गुंजन बिहार कालोनी, 14 वर्षीय अंशुल पुत्र प्रदीप यादव व 13 वर्षीय आयुष यादव पुत्र प्रदीप यादव निवासी ग्राम मीरपुर, 14 वर्षीय अभय राजपूत पुत्र रघुवीर निवासी टिकुरियन नगला व 17 वर्षीय प्रभात पुत्र बबलू के साथ ही 25 वर्षीय आकाश सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना, 12 वर्षीय रिदम यादव पुत्र विवेक यादव, अंशिका गुप्ता पुत्री पंकज गुप्ता निवासी सेंट्रल जेल चौराहा, के साथ 24 वर्षीय आकाश कश्यप पुत्र दीपक कश्यप निवासी निंनौआ फतेहगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गये| अंशुल यादव व आयुष के साथ ही प्रभात व अभय राजपूत का निजी अस्पताल में सेन्ट्रल जेल पर उपचार किया गया| जबकि अन्य घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ आकाश सक्सेना को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल आकाश कश्यप को रिफर कर दिया गया| आकाश कश्यप की रास्ते में कमालगंज के निकट मौत हो गयी| मृतक आकाश सक्सेना के पिता दारोगा है और लखनऊ में तैनात हैं| वही मृतक आकाश कश्यप के पिता दीपक कश्यप नगर पालिका फर्रुखाबाद में सफाई कर्मी हैं| आकाश की माँ शशिलता व भाई अमित का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दोनों मृतक युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे| सूचना पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह लोहिया अस्पताल पंहुचे व घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिये | मौके पर दमकल के साथ ही पुलिस फोर्स व सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल मौके पर पंहुचे व जाँच पड़ताल की|

रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ के धूं-धूं कर जले पुतले

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रामलीला परिषद फतेहगढ़ की तरफ से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला के उपरांत रावण दहन किया गया| रावण दहन देखने को काफी भीड़ एकत्रित हो गयी| रावण के वध के बाद जैसे ही रावण के विशालकाय पुतले में आग ल्गीओ तो जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा|
फतेहगढ़ के एलआईसी कार्यालय के बाहर से श्रीराम रावण का युद्ध शुरू हुआ, युद्ध कानपुर रोड़ फतेहगढ़ से होते हुए सेना के करिअप्पा काम्प्लेक्स में पंहुचा| रावण का 55 फीट, मेघनाथ का 45 फिट, कुम्भ करण का 45 फीट का पुतला बनाया गया था| श्रीराम के द्वारा रावण का वध किया गया| पूरा पांडाल जय घोष से गूंज गया| रंगबिरंगी आतिशबाजी नें सभी का मन मोह लिया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज नीरज कुमार, सीजेएम घनश्याम शुक्ला, बिग्रेडियर मनीष जैन,डॉ. रजनी सरीन, लाल जी टंडन, अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, बंटी गुप्ता, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल प्रताप सिंह, मुन्नालाल वार्ष्णेय,पप्पू फोरमैन,पंकज प्रकाश,दिनेश तिवारी,सिद्दार्थ टंडन, संजय रस्तोगी,विनय गुप्ता,धीरज दुबे,अवनींद्र सक्सेना,लक्ष्मण टंडन आदि रहे|
मधुराम लीला ने भी किया रावण दहन
मधु रामलीला मंडल की तरफ से चल रही रामलीला में शुक्रवार को श्रीराम-रावण का भीषण युद्ध हुआ, उसके बाद श्रीराम नें विभिषण के कहने पर रावण की नाभि में तीर मारा जिससे वह भीषण गर्जना करना हुआ भूमि पर गिर गया| रावण का अंत होते ही भीड़ नें जय श्रीराम का के नारे लगाये| रावण, मेघनाथ व कुम्भकरण का पुतला दहन किया गया| इस दौरान कमेटी अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, महामंत्री विक्की अग्निहोत्री, बारात संयोजक मंजुल मिश्रा, प्रांजल मिश्रा, आनन्द मोहन, जितेन्द्र तिवारी आदि रहे|

विवाहिता से पति ने की मारपीट, जाँच कर रही पुलिस

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्रा पतौंजा निवासी रामकरन की पुत्री शिल्पी ने पति संदीप पर मारपीट व प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिल्पी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 नवंबर 2012 को जिला कासगंज के गांव शराबक निवासी संदीप के साथ हुई थी।
शादी के शुरुआती दिनों के बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया और वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने के साथ मारपीट करता था। शिल्पी का कहना है कि 28 सितंबर को विवाद बढ़ जाने पर संदीप ने लोहे की करछी से उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई की। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं।पीड़िता ने बताया कि बचाव के लिए उसने पड़ोसी महिला को आवाज लगाई, लेकिन संदीप ने उसे घर के भीतर आने से मना कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर शिल्पी अपने बच्चों के साथ मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिल्पी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है और पिता व भाई की मौजूदगी में पंचायत बैठाई गई, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। शिल्पी ने थाना जहानगंज पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।