Home Blog Page 150

एसपी नें कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा को किया निलंबित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाही हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर की गई है।
कायमगंज कोतवाल पर आरोप था कि उन्होंने दो लोगों को बिना किसी लिखित आदेश या उच्चाधिकारियों की जानकारी दिए थाने में बैठाया हुआ था। इस संबंध में मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहाँ सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, कोतवाल एवं संबंधित सिपाहियों पर लापरवाही के आरोप लगाए गए।
हाईकोर्ट ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद एसपी ने विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया कोतवाल को दोषी पाया और अनुशासनहीनता के आरोप में उनका निलंबन आदेश जारी कर दिया।
एसपी आरती सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ या नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

15 दिन में दो बड़े धमाके, चार छात्रों की मौत से दहला फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)अवैध आतिशबाज़ी लेकर जा रहे तीन दोस्तों की बाइक शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे ज़ोरदार धमाका हो गया। इससे तीनों दोस्त घायल हो गए। घायल अवस्था आम तीनों को लोहिया भारती कराया। यहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया ।जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
आतिशबाजी विस्फोट में दो छात्रों की मौत ने एक बार फिर से सातनपुर मंडी रोड पर चल रही कोचिंग में विस्फोट से दो छात्रों की मौत को ताजा कर दिया है। 4 अक्टूबर को सातपुर मंडी के पास ही कोचिंग सेंटर के बाहर धमाके में छात्रों की भी जान चली गई थी अभी लोगों से भुला भी नहीं पाए थे कि कायमगंज क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी विस्फोट से दो छात्रों की जान चली गई।बताया गया कि तीनों दोस्त भारी मात्रा में अवैध पटाखे लेकर गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और आतिशबाजी में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज़ सुनकर मौके पर लोग दौड़े और स्थानीय राजगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से आतिशबाज़ी के अवशेष बरामद किए हैं। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया है और जांच शुरू कर दी गई है। कायमगंज सीओ के राजेश द्विवेदी ने बताया कि बाइक सवार तीन युवक भारी मात्रा में पटाखे लेकर जा रहे थे और दैमार छुड़ाते हुए जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

बड़ी खबर: विस्फोट से दो छात्रों कि मौत, एक गंभीर

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बाइक से जा रहे हैं तीन छात्र तेज विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें दो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल को सीएससी में भर्ती किया गया, सीएससी से प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया है, मौके पर परिजनों में कोहरा मच गया, जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए| मिली जानकारी के मुताबिक थाना शमशाबाद के ग्राम दलेलगंज निवासी 17 वर्षीय दीपांशु पुत्र राजेश, मेरापुर के फतेहपुर परौरी निवासी 16 वर्षीय ध्रुव पुत्र नारायण व ध्रुव का पड़ोसी 16 वर्षीय प्रयाग पुत्र आनंद तिवारी सीपी कायमगंज के कक्षा 11 के छात्र थे, वह दोपहर बाइक प्रतिबंधित पटाखे लेकर निकले इस दौरान क व आप स्कूल के मध्य अचानक बोरी सड़क पर गिर गई, जिससे तेज धमाका हुआ और बाइक सबार तीनों छात्र गंभीर हो गये, तीनों को सीएचसी कायमगंज लाया गया, जहां ध्रुव व उसके साथी प्रयाग को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि उपचार के बाद दीपांशु को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया | दोनों मृतक ध्रुव प्रयाग अपने घर के इकलौते चिराग थे | ध्रुव कि माँ ममता व प्रयाग की माँ प्रीती का रों-रों कर बुरा हाल हो गया | जानकारी परअपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह व अपराध निरीक्षक राजेश कुमार मौके पर पंहुंचे और जाँच पड़ताल की | घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी| सीओ कायमगंज राजेश द्विवेदी नें बताया बाइक पर पटाखों से विस्फोट हुआ है| दो की मौत हो गयी है| घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है|

हाई-वे पर ट्रक में उलझ कर आधा किमी फंसी चली गयी कार, तीन बाल-बाल बचे, लगा जाम

0

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार तक ने कर को तकरीबन आधा किलोमीटर तक घसीटा जिससे उसमें बैठे पिता पुत्र सहित तीन बाल बाल बच गए लोगों ने व मुश्किल ट्रक को रोककर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया| मौके पर जाम लग गया| जनपद औरैया के अहिरवा कटरा निवासी संजीब कुमार ने बताया कि वह अपने पिता राम शंकर राठौर व चाचा राम निवास के साथ आल्टो कार से पांचाल घाट एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आये थे| वह कार से वापस आ रहे थे, उसी दौरान थाना कादरी गेट के इटावा बरेली हाई-वे पर ग्राम भाऊपुर भट्टा के सामने पीछे से आते तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, उसके बाद कार को आगे फंसाकर तकरीबन आधा किलोमीटर खींच ले गया| जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे बमुश्किल रोका| कार सबार तीनों लोग सुरक्षित बच गये| जिसके बाद मौके पर जाम लग गया|| सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार, यातायात पुलिस मौके पर पंहुची और ट्रक को हटाकर जाम खुलवाया| मौके पर लम्बा जाम लग गया| ट्रक इटावा जा रहा था|

विराट और रोहित की वापसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

डेस्क:टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है।इस सीरीज के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय बात भारतीय टीम में खेलते हुए नजर आएंगे।जिसको लेकर उनके समर्थको में ख़ासा उत्साह देखने को मिलेगा|जब पूरे देश में दीपावली के त्यौहार का शोर होगा तब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही होगी।दोनों चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे।शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर रविवार को खेला जाएगा।भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा और मुकाबले का टॉस 8:30 बजे होगा जो पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा|

सरकार में माफियाओं को सुरक्षा..निर्दोषों का एनकाउंटर:अजय राय

लखनऊ:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोधियों का एनकाउंटर करा रही है और माफिया को सुरक्षा दे रही है। अजय राय ने बताया कि फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि की हत्या सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के बेटे की हत्या के बाद भी प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।कांग्रेस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।

संकिसा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, कई चौकी इंचार्ज बदले गए

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) न्यायालय से फटकार के बाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। इस दौरान संकिसा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए कई चौकी इंचार्जों के तबादले किए गए हैं।
थाना कमालगंज के उपनिरीक्षक मूलेंद्र सिंह को कर्नलगंज चौकी प्रभारी बनाया गया।थाना जहानगंज के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को फैजबाग चौकी प्रभारी पद पर तैनात किया गया।कर्नलगंज चौकी प्रभारी बलबीर सिंह दांगी को कायमगंज मंडी चौकी प्रभारी पद पर भेजा गया।
कायमगंज मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को भैरव घाट चौकी प्रभारी बनाया गया।थाना कंपिल के उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को संकिसा चौकी प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया।थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक रमाशंकर पांचाल को सिविल लाइन फतेहगढ़ चौकी प्रभारी पद पर तैनाती दी गई।संकिसा चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया। वहीं पुलिस लाइन के निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल नियुक्त किया गया है। उनका थाना नवाबगंज के लिए किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।एसपी ने निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मी तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही न बरती जाए।

परिवारों की फेमली आईडी बनानें के निर्देश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जीरो पॉवर्टी की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी ।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संवंधित विभाग जीरो पावर्टी में अपने विभाग के चिन्हित लाभार्थियों को विभाग की योजनाओं से आच्छादित करना सुनिश्चित करे।,स्टेट डाटा से अपने जनपद के लाभार्थियों की सूची का मिलान कर ले, सभी की फेमली आईडी बनबना सुनिश्चित करे, सारे किसानों व पेंशन धारकों की भी फेमली आईडी बनवाना तय करे, सभी अधिकारी विकसित भारत विकसित उत्तरप्रदेश में अपने विभाग के लाभार्थियों द्वारा फीडबैक दिलवाना सुनिश्चित करे। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव आदि विभागों के अधिकारी रहे|

यूपी. ट्रेड मेले के कवि सम्मेलन में स्वदेशी की गूंज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियानके अंतर्गत आयोजित स्वदेशी मेले में कवि सम्मेलन का वरिष्ठ कवि नलिन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ।संचालन युवा कवि वैभव सोम वंशी ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि संतोष पांडेय, महेश पाल सिंह उपकारी, उपकार मणि उपकार, प्रांशु पांडेय ने काव्य पाठ कर स्वदेशी की अलख जगाई। डा.,रजनी सरीन , सत्यपाल सिंह, भूदेव राजपूत, भास्कर दत्त द्विवेदी,भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा,दिनेश कटियार, रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री डी एस राठौर ,अभियान जिला संयोजक अभिषेक त्रिवेदी ,अभियान जिला सह संयोजक कृष्ण मुरारी राजपूत ,जिला मंत्री अभिषेक बाथम, मण्डल अध्यक्ष पूर्वी राजकुमार वर्मा, शिवांग रस्तोगी आदि नें विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की।

सांसद खेल महोत्सव में 6314 प्रतिभागी होंगे शामिल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)फतेहगढ़ स्थित ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। जिसमे उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के विषय में अवगत कराया|
सांसद मुकेश राजपूत ने बताया लोकसभा फर्रुखाबाद के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा जिसमें खेल से जुड़े हुए खिलाड़ियों दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ जनों को विभिन्न खेलों में प्रतिभा करने का अवसर मिलेगा|जनपद में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के द्वारा पूरे लोकसभा क्षेत्र में 6314 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें अलीगंज विधानसभा से 105 कायमगंज से 1675 अमृतपुर से 886 फर्रुखाबाद सदर 2451 एवं भोजपुर से 1197 प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है| ऑफलाइन के माध्यम से भी खिलाड़ी अपनी-अपनी विधानसभा में रजिस्ट्रेशन करा कर खेल में प्रतिभाग सकते हैं। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ जनों के लिए सांसद खेल महोत्सव में मौका दिया जायेगा, वह भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं| 17 अक्टूबर से आयोजित होकर यह महोत्सव 21 दिसंबर तक चलेगा| जिसमें विभिन्न खेल आयोजित होंगे जिसमें खो-खो,कबड्डी,वॉलीबॉल, बैडमिंटन,एथलेटिक्स,मैराथन एवं क्रिकेट आदि सम्मिलित रहेंगे। वरिष्ठ जनों के लिए रस्सा-कस्सी एवं पैदल दौड़ना जैसे खेल शामिल होंगे। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र में स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
लोकसभा स्तर पर सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहे हैं, इसमें लोकसभा से संबंधित सभी विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक व ग्राम स्तर पर खेल महोत्सव में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है|
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया संसदीय क्षेत्र के तहत खेल एवं फिटनेस फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, ओपन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को सामने लाने स्थानीय नमो फिट इंडिया लीडर्स की पहचान करने तथा परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने की योजना है। जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित को लोकसभा क्षेत्र का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। जिसमें ग्राम स्तर ब्लॉक व वार्ड स्तर एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह यादव व जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी रहे।