Home Blog Page 149

डिवाइडर में बाइक टकराने से फ्लिप कार्ड टीम लीडर की मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डिबाइडर से बाइक टकरानें से फ्लिपकार्ड के टीम लीडर की दर्दनाक मौत हो गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
जनपद बाराबंकी के मसौली निवासी 35 वर्षीय आदित्य कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा नलकूप कालोनी धन्सुआ फतेहगढ़ में सुरेन्द्र सिंह के किराये के मकान में रह रहे थे| बीती रात कार्यालय देवरामपुर निकलकर घर खाना खाने जा रहें थे, उसी दौरान बाइक डिबाइडर से टकरा गयी, जिससे आदित्य कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी| मृतक की माँ सुमन कुमारी, पत्नी अपर्णा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
600



समोसा व्यापारी नें फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नवदिया निवासी 35 वर्षीय अनोज श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय हरविलास समोसा का कार्य करता था| उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली|
अनोज ने घर के पंखे के कड़े में अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली| जिससे उसकी मौत हो गयी| बीते लगभग 10 साल पूर्व अनोज की पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी| घर वालों ने आनन-फानन में लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अनोज श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया| मृतक की माँ उर्मिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की जमकर खरीददारी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दीपावली पर हर घर में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का पूजन होता है। सड़कों पर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की दुकानें सजी नजर आने लगी हैं। इसके साथ ही धनतेरस और दीपावली के दिन लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की बिक्री के लिए सराफा बाजार में भी चांदी और सोने के लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां आ चुकी हैं। चांदी में दो हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की मूर्तियां शोरूम में ही मिल रही हैं। बाजार में फुटपाथ पर मिट्टी की मूर्तियों की धूम है|
दीपावली के दो दिन ही बचे हैं। बाजार में त्योहार की गर्माहट साफ महसूस होने लगी है। सराफा बाजार में इस समय चांदी में दो हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की मूर्तियां मिल रही हैं। गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति से लेकर पटाखे, झालर, दीये से बाजार पट गए हैं। दीवाली को ले अभी से ही गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति व अन्य समान की खरीदारी भी शुरू हो गई है। बाजार में 50 से दो हजार रुपये तक की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति बिक रही है। कारीगरों के चेहरे पर मुस्कान भी देखी जा रही है। दुकानदार स्थानीय स्तर पर बनी मूर्ति के अलावा चुनार समेत अन्य दूसरे शहरों से मूर्ति लाकर बेच रहे हैं। मिट्टी से बने भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा रंग-बिरंगे खिलौने अपनी भव्यता को बिखेर रहे रहे हैं।
घरेलू साज-सज्जा का बढ़ा बाजार सजा
दिवाली पर घरेलू साज-सज्जा के लिए बाजार में तरह-तरह के आर्टीफिशियल फूल सजे हैं। नेहरु रोड, रेलवे रोड़, लोहाई रोड समेत अन्य बाजार में विभिन्न रंगों में यह फूल असली को भी मात दे रहे हैं। इनमें गुलाब से लेकर विदेशी फूलों तक के गुच्छे हैं। इनकी कीमत 120 रुपये से लेकर 700 रुपये तक हैं। इसके अलावा अलग-अलग डिजायन के रंगोली भी बाजार में बिक रही है।

मिट्टी के दिए को लेकर जनमानस में ख़ासा उत्साह,वोकल फॉर लोकल से बड़ी जागरूकता

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) दीपावली का बाजार अब पूरी तरह से सज चौका है|नगरवासी भी खरीदी करने को दुकानों पर जमा हो रहे है जिससे दुकानों और फुटपाटो पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है शहर में रंग-बिरंगी लाइट,पटाखे और मिट्टी की प्रतिमाओं की दुकानें दुल्हन सी सजी दिख हुई हैं। बाजार में मिट्टी के बने दीयों को भी नया रूप देकर सजाया गया है।इस साल बाजार में मिट्टी के दिए और प्रतिमाओं की दुकानों की संख्या भी बड़ी है| शहर के लाल दरवाजा से चौंक मुख्य मार्ग के आसपास लगी दुकानों पर दीयों की काफी वैरायटी मौजूद है। 50 से लेकर 100 रुपए प्रति सैकड़ा के हिसाब से दुकानदार दिए बेच रहे हैं। डिजाइनर दीयों की कीमत 10 से 15 रुपए प्रति दीया रखी गई है।आम लोगों ने दीवाली की तैयारियां तेज कर दी हैं। दिए के दुकानदार ने बताया कि पहले की तुलना में दिए बनाने की लागत बढ़ गई है लेकिन लोग पुराने दाम पर ही दिए सहित अन्य सामग्री की मांग कर रहे हैं जिस

कारण सिर्फ लागत निकलने की उम्मीद ही रहती है। एक दुसरे दिए के व्यापारी ने बताया कि उन्होंने दिए बनाकर बेचने का काम करीब 3 दशक से किया है। पहले मिट्टी और अन्य सामग्री कम कीमत पर उपलब्ध होती थी, जिससे वे अच्छी कमाई कर लेते थे लेकिन अब महंगाई बढऩे के कारण पहले जितना मुनाफा नहीं होता। इस बार मिटटी के दिए की दुकानों पर अधिक भीड़ होने से अच्छा व्यापार होने की सम्भावना बन रही है|आम नागरिक भी इस बार पहले ही अपेक्षा अधिक जागरूक हुआ है |प्रधानमन्त्री मोदी के वोकल फॉर लोकल के सन्देश से आम नागरिको में जागरूकता बड़ी है जिसका असर छोटे कामगारों के व्यापार में दिखने की उम्मीद है|

भगवान धन्वंतरि सभी को प्रदान करें सुख-समृद्धि:सीएम योगी

लखनऊ:प्रदेश की राज्यपाल महोदया आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के शीर्ष-नेताओं ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने धनतेरस,छोटी दीपावली,दीपावली,गोवर्धन पूजा और भाईदूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई प्रेषित की और कहा कि दीपों का यह पांच दिवसीय उत्सव केवल प्रकाश का पर्व नहीं है, बल्कि अंधकार से प्रकाश,असत्य से सत्य और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाये देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि अच्छे स्वास्थ्य से ही सच्चा सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। भगवान धन्वंतरि सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें।
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाए प्रेषित की |

दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखे ये खास बाते

फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो): जनपद में दीपावली और धनतेरस का महापर्व शुरू हो चुका है जिसको लेकर बाज़ारो में ख़ासा भीड़ देखने को मिल रही है|धनतेरस के दिन लोग लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा की खरीदारी भी करते हैं इसके बाद दीपावली के अवसर पर पूरा परिवार एक साथ मिलकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा आराधना करता है ऐसी स्थिति में अगर आप भी दीपावली पूजन के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा की खरीदारी करने वाले हैं तो उसके पहले आपको विशेष बातों का ध्यान भी रखना होगा तभी भगवान गणेश और माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी|

मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें ये ख़ास बाते:
दीवाली पर विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान और धन की देवी माता लक्ष्मी की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना का विधान है लोग माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की प्रतिमा अपने घर पर लाते हैं| जिन घरों में पहले से प्रतिष्ठित प्रतिमा रहती हैं उन्हें लाने की जरूरत नहीं है लेकिन जो लोग इस दिन खरीद कर लाते हैं उन्हें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है|सबसे पहले प्रतिमा की खरीदारी करते समय इस बात का विशेष ध्यान रहे की कोई भी ऐसी प्रतिमा नहीं लानी चाहिए,जिससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो|

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की जोड़ी प्रतिमा भूल कर भी नहीं खरीदना चाहिए| इसके अलावा माता लक्ष्मी की प्रतिमा खड़ी हुई ना हो,माता लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रहे की माता रानी का आसन कमल हो ऐसी प्रतिमा को शुभ माना जाता है|इसके अलावा अगर माता रानी हाथी पर विराजमान है वह भी प्रतिमा लाना चाहिए|ऐसी प्रतिमा लाने से आपके घर या प्रतिष्ठान में सदैव माता लक्ष्मी और श्रीगणेश भगवान की कृपा हमेशा बनी रहेगी|और सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा|

धनतेरस पर धनवर्षा को गुलज़ार हुए बाज़ार


फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो): जनपद में धनतेरस के अवसर पर बाजार गुलजार है।आभूषण,बर्तन,इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो बाजार में भारी उत्साह है।ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। बर्तन और ऑटो बाजार में भी रौनक है।

सर्राफा बाज़ार में कम वजन के सोने के सिक्के और चांदी के आभूषण इस वर्ष आकर्षण का केंद्र हैं।ग्राहकों को शुद्धता और सही कीमत का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ सजावट के सामानों की खूब बिक्री हो रही है।धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में व्यापारी अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।बाजार के सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को रंगीन झालरों, बल्बों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया है। वहीं ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के छूट एवं ऑफर की घोषणाएं भी दुकानदारों की ओर से की जा रही हैं, जिससे लोग अधिक से अधिक खरीदारी करें।
बर्तन एवं आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं की तो कपड़े की दुकानों पर युवाओं की खास भीड़ देखी गई।छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खरीदारी का उत्साह देखने को मिला। वहीं नगर में बढ़ती भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखा|

बुजुर्ग दंपति के घर में चोरी, नगदी और जेवरात उड़ा ले गए चोर

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात चुरा लिए। कोतवाली प्रभारी तहरीर न मिलने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया है ।
थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बुजुर्ग दंपति के घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के पीछे खाली जगह से होकर छत के रास्ते अंदर घुसे और दो कमरों से 17 हजार की नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए।
चोर घर के पीछे की दीवार और छत के सहारे अंदर पहुंचे। संतोष की पुत्रवधू गुंजन (पत्नी सचिन) जो वर्तमान में मुंबई में रहती हैं, उनके कमरे से चोरों ने एक मंगलसूत्र, कान के झाले, चांदी की पायल, हाफ कमर कंधनी और 10हजार की नकदी चोरी कर ली।इसके अलावा दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 7 हजार की नगदी व एक जोड़ी चांदी की

पायल भी पार कर ली।चोर एक बक्सा सीढ़ी के सहारे छत पर ले गए, लेकिन उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।घटना के समय संतोष सक्सेना बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी मीना देवी कमरे के अंदर सो रही थीं। रात करीब तीन बजे जब मीना देवी की नींद खुली, तो उन्होंने घर का सामान अस्त-व्यस्त देखा और पति को जगाकर पूरी बात बताई। इसके बाद सुबह उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर कोतवाली को जानकारी दी।
चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि “फिलहाल शिकायत का प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

कोचिंग सेंटर विस्फोट के मृतको के परिजनों से मिले महंत ईश्वरदास

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग सेंटर में हुए विस्फोट के मामले में मृत दोनों छात्रों के परिजनों से शहर के पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने भेंट की और उन्हें सात्वना दी| इसके साथ ही मामले में मुआवजा दिये जानें के विषय में अधिकारियो से वार्ता करने का भरोसा दिया | दरअसल बीते 4 अक्टूबर को थाना कादरी गेट के सातनपुर आलू मंडी मार्ग स्थित कोचिंग सेंटर में हुए विस्फोट में सेंट्रल जेल गेट के सामने निवासी आकाश सक्सेना व फतेहगढ़ के ग्राम निनौआ निवासी आकाश कश्यप की मौत हो गयी थी| आकाश कश्यप तो इकलौता पुत्र था| शुक्रवार को महंत ईश्वर दास महाराज दोनों मृतकों के घर पंहुचे और परिजनों से भेट कर उन्हें हिम्मत दी| परिजनों से मामले में अधिकारीयों से वार्ता कर मुआवजा दिलानें का भरोसा दिया | इस दौरानहिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ला, भाजपा नेता शिवम दुबे, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, देवेंद्र सक्सेना, कोषाध्यक्ष आशीष यादव, अरुण सक्सेना, अवनीश कुमार आदि रहे |

फतेहगढ़ जिला जेल क्रॉसिंग पर गहरे गढ्ढों में हिचकोले ले रहे वाहन, हादसे के इंतजार में रेलवे!

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)फतेहगढ़ स्थित जिला जेल क्रॉसिंग इन दिनों हादसों का गढ़ बनती जा रही है। फाटक के दोनों ओर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन राहगीरों और बाइक सवारों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। बारिश और भारी वाहनों के लगातार आवागमन से ये गड्ढे और गहरे होते जा रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।आस पास के लोगों का कहना है कि कई बार इन गड्ढों में बाइक सवार फिसलकर घायल हो चुके हैं, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी चोटें आई हैं। समस्या की सूचना लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) व रेलवे विभाग दोनों को दी गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी।
जिला जेल क्रॉसिंग, जो रेलवे फाटक के पास मुख्य मार्ग पर स्थित है, से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों की रफ्तार कम करनी पड़ती है और फाटक खुलते ही जाम की स्थिति बन जाती है। इस दौरान कई बार वाहन फिसलकर एक-दूसरे से टकरा जाते हैं। जब इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सोहेल खान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह सड़क रेलवे की जिम्मेदारी में आती है। हमने गड्ढों की सूचना रेलवे विभाग को दी है। वहीं रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पथ) कन्नौज मुन्ना लाल ने कहा कि गड्ढों को भरने के लिए फिलहाल पत्थर डलवाने का कार्य कराया जा सकता है। दोनों विभागो की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की प्रवृत्ति के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। लोगों को मजबूरन खतरे के बीच से गुजरना पड़ रहा है। सांसद मुकेश राजपूत ने भी मामले पर नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा कि जिला जेल क्रॉसिंग के पास गड्ढों की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। यह जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाती है। इस विषय में रेलवे के आला अधिकारियों से शीघ्र बात की जाएगी ताकि सड़क का सुधार कार्य जल्द शुरू हो सके।