सांसद खेल महोत्सव में 6314 प्रतिभागी होंगे शामिल

0
501

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)फतेहगढ़ स्थित ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। जिसमे उन्होंने सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के विषय में अवगत कराया|
सांसद मुकेश राजपूत ने बताया लोकसभा फर्रुखाबाद के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा जिसमें खेल से जुड़े हुए खिलाड़ियों दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ जनों को विभिन्न खेलों में प्रतिभा करने का अवसर मिलेगा|जनपद में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के द्वारा पूरे लोकसभा क्षेत्र में 6314 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें अलीगंज विधानसभा से 105 कायमगंज से 1675 अमृतपुर से 886 फर्रुखाबाद सदर 2451 एवं भोजपुर से 1197 प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है| ऑफलाइन के माध्यम से भी खिलाड़ी अपनी-अपनी विधानसभा में रजिस्ट्रेशन करा कर खेल में प्रतिभाग सकते हैं। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ जनों के लिए सांसद खेल महोत्सव में मौका दिया जायेगा, वह भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं| 17 अक्टूबर से आयोजित होकर यह महोत्सव 21 दिसंबर तक चलेगा| जिसमें विभिन्न खेल आयोजित होंगे जिसमें खो-खो,कबड्डी,वॉलीबॉल, बैडमिंटन,एथलेटिक्स,मैराथन एवं क्रिकेट आदि सम्मिलित रहेंगे। वरिष्ठ जनों के लिए रस्सा-कस्सी एवं पैदल दौड़ना जैसे खेल शामिल होंगे। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र में स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
लोकसभा स्तर पर सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहे हैं, इसमें लोकसभा से संबंधित सभी विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक व ग्राम स्तर पर खेल महोत्सव में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है|
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया संसदीय क्षेत्र के तहत खेल एवं फिटनेस फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, ओपन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को सामने लाने स्थानीय नमो फिट इंडिया लीडर्स की पहचान करने तथा परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने की योजना है। जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित को लोकसभा क्षेत्र का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। जिसमें ग्राम स्तर ब्लॉक व वार्ड स्तर एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह यादव व जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]