एसपी नें कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा को किया निलंबित

0
730

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाही हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर की गई है।
कायमगंज कोतवाल पर आरोप था कि उन्होंने दो लोगों को बिना किसी लिखित आदेश या उच्चाधिकारियों की जानकारी दिए थाने में बैठाया हुआ था। इस संबंध में मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहाँ सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, कोतवाल एवं संबंधित सिपाहियों पर लापरवाही के आरोप लगाए गए।
हाईकोर्ट ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद एसपी ने विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया कोतवाल को दोषी पाया और अनुशासनहीनता के आरोप में उनका निलंबन आदेश जारी कर दिया।
एसपी आरती सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ या नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]