ईद मिलादुन्नबी पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, जुलूस में उमड़ा जनसैला

0
16

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में सीरत कमेटी की ओर से भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस के दौरान फर्रुखाबाद की गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। विभिन्न समाजों के लोगों ने जुलूस में सहभागिता कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।जुलूस से पूर्व सीरत कमेटी की ओर से नगर पालिका से आवारा जानवरों को पकड़वाने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर आवारा पशु घूमते नजर आए। इसी दौरान एक वृद्ध महिला को गाय ने उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल महिला को ई-रिक्शा से निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे।जुलूस के दौरान मर्कजी गाड़ी को चौक पर खड़ा किया गया था, जहां मौलाना शमशाद चतुर्वेदी की तकरीर होनी थी। उनके समय पर न पहुंच पाने के कारण शहर काजी की अनुमति से कारी मुख्तार अहमद कादरी ने चौक पर तकरीर की।चौक पर कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों एवं सामाजिक लोगों का सम्मान किया गया। सीरत कमेटी, शहर काजी मुताहिर अली, सेक्रेटरी गुलजार खान, व्यापार मंडल, सपा नेता सरल दुबे, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, समाजसेवी भैया मिश्रा तथा भाजपा नेताओं सहित अन्य लोगों को शॉल और फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मौलाना शमशाद चतुर्वेदी सरपरस्त, कारी सैय्यद फसीह मुजीबी सरपरस्त, काजी सैय्यद मुताहिर अली सरपरस्त व सदर, गुलजार खान सेक्रेटरी, मिर्जा वसीम बेग खजांची, एकरॉस आलम खान ऑडिटर, मुख्तियार अहमद टैनी प्रवक्ता, आसिफ कुरैशी मीडिया प्रभारी, शकील कुरैशी, आफाक अहमद खान, खुर्शीद अहमद खान, हाजी मकबूल अंसारी, अलीम अंसारी, मेराजुद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट और नमकीन वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। सीओ सिटी अभय वर्मा, थाना प्रभारी अजब सिंह, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलौत, कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल सिंह, बीबीगंज चौकी इंचार्ज काशिफ हनीफ, एसआई इमरान फरीद, एसआई यतेन्द्र सिंह सहित तीन थानों का पुलिस बल तैनात रहा।ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन ने एक बार फिर फर्रुखाबाद की साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]