बजरंगदल जिला संयोजक की कार रोककर मारपीट, नकदी व अंगूठी छीनने का आरोप

0
32

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के चौक के पास प्रमोद मेडिकल के निकट कार रोककर युवक से मारपीट करने, 10 हजार रुपये और सोने की अंगूठी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार, मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गांधी नगर मिलामपुर निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:40 बजे वह अपनी कार से टीओटीवी का रिमोट खरीदने जा रहे थे। चौक के पास प्रमोद मेडिकल के निकट कार रोकने पर गिरधर पुत्र मुकेश चौहान, श्रीधर पुत्र मुकेश चौहान, रोहित पुत्र नामालूम तथा चार-पांच अज्ञात लोग वहां आ गए। आरोप है कि सभी ने कार से बाहर खींचकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान जेब में रखे 10 हजार रुपये और सोने की अंगूठी छीन ली। आरोपियों ने दोबारा फर्रुखाबाद में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने 27 अक्टूबर 2026 को एफआईआर को नियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पांडेय को विवेचना सौंपी गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]