फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कायमगंज क्षेत्र के लुधैइया रोड पर बिजली घर के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय धर्मेंद्र राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।जानकारी के अनुसार, शिवरई मठ निवासी धर्मेंद्र राजपूत पुत्र नरेश राजपूत ई-रिक्शा लेकर कायमगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लुधैइया रोड स्थित बिजली घर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से धर्मेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल धर्मेंद्र को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।धर्मेंद्र की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर चालक मौके से गया या नहीं, इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।
ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



