घर में अकेली विवाहिता का मिला शव

0
15

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अर्रा पहाड़पुर गांव में मंगलवार शाम 34 वर्षीय विवाहिता आरती पत्नी सुनील का शव घर में मिला। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। आरती की शादी करीब 15 वर्ष पहले सुनील शाक्य के साथ हुई थी। सुनील मजदूरी करते हैं। परिवार में सास बसंती, ससुर कन्हैयालाल और चार बच्चे हैं। आरती का मायका कायमगंज थाना क्षेत्र के बरहमपुर गांव में है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अजब सिंह और बीबीगंज चौकी प्रभारी काशिफ हनीफ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और महिला कांस्टेबल की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद उपनिरीक्षक काशिफ हनीफ ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया। मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]