लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बने सचिन मिश्रा, लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

0
25

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लेखपाल संघ के द्विवार्षिक चुनाव में सचिन मिश्रा लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। गुड़गांव देवी मंदिर स्थित मातृछाया गेस्ट हाउस में हुए चुनाव में उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रतिद्वंद्वी डॉ. अजय कुमार सिंह को 20 मतों से पराजित किया।जिलामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अनुभव पाण्डेय को 70, पवन यादव को 50 और हिमांशु गुप्ता को 47 मत प्राप्त हुए। संघ के अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रदेश नेतृत्व की ओर से कानपुर मंडल के खंड मंत्री विकास सचान, कानपुर जनपद के जिलाध्यक्ष मोहित सचान और जिलामंत्री सुजीत कुशवाहा को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया था। उनके नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद दीक्षित भी मौजूद रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]