रक्षाबंधन को लेकर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान

0
297

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रक्षाबंधन पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे लाइन, यात्री प्रतीक्षालय और माल गोदाम समेत विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मीणा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामान की तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान के साथ ही स्टेशन परिसर में पड़ी लावारिस वस्तुओं की भी जांच की गई।चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर यात्रियों में कुछ देर हलचल रही, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता से यात्रियों ने राहत की सांस ली।जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने यात्रियों से अपील की कि किसी भी 



संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी, आरपीएफ अथवा स्थानीय पुलिस को सूचना दें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और उन्हें फैलाने से बचने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से रक्षाबंधन का पर्व आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]