व्यापारियों के किये राहत भरी खबर, पांच दिन दोनों तरफ खुलेगा बाजार, दो दिन लॉक डाउन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने अब सोमवार से शुक्रवार तक दोनों तरफ दुकाने खोलने के आदेश दे दिये है| जिससे व्यापारियों में ख़ुशी की लहर है|
दरअसल नें शासन के आदेश पर डीएम नें अब जनपद में 5 दिन तक बाजार सोमबार से लेकर शुक्रवार तक दोनों तरफ खुलने का आदेश दे दिये है| 5 दिन तक सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक बाजार खोले सकेगे| इसके साथ ही शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी रखने के आदेश है| दोनों तरफ बाजार खोलने को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट व जिला उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने इससे पूर्व कई ज्ञापन भी दिये थे|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ नें बताया कि 5 दिन बाजार दोनों तरफ खोलनें के आदेश प्राप्त हो गये है| दो दिन पूर्ण बंदी रहेगी| लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क का प्रयोग ना करने वालों पर कार्यवाही होगी|