पालिकाध्यक्ष की अर्थी फूंकने में व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 8 पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बिना अनुमति के पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अर्थी निकाल  कर प्रदर्शन करके पुतला फूंकने के माममें में पुलिस नें युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज किया है| पुलिस अब जाँच कर रही है|
बीते 28 अगस्त को पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के खिलाफ उनकी अर्थी निकाल कर उनका पुतला दहन करने में पुलिस के मामले में जिला उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, सचिन शर्मा, गोपाल कश्यप, सलमान खान, अंकुर शर्मा, अरमान, गोपाल सिंह कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव व उनके साथियों के खिलाफ थाना मऊदरवाजा में दारोगा संदीप शर्मा नें मुकदमा दर्ज कराया है|