एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस से मिलाया पंजा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) सत्ता के संगठन भाजपा से एक दर्जन युवा कार्यकर्ताओं नें कांग्रेस के साथ पंजा मिला लिया| सभी को कांग्रेस ने स्वागत कर नये संगठन में पूरा सम्मान मिलने का भरोसा दिया |
मोहम्मदाबाद में भारतीय इंटर कालेज में आयोजित हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विजय कटियार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| जिसमे रितेश दुबे, विक्रम सिंह, उत्कर्ष दुबे, शैलेन्द्र कुमार दीक्षित, कुलबन्ती सिंह, जेयांश दुबे, देवेन्द्र मिश्रा, अर्पित दुबे, विवेक दीक्षित आदि एक दर्जन लोगों नें भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये| उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी गयी|
जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना पार्टी के लिए एक बेहतर संकेत है| उन्होंने सभी का स्वागत किया| उन्होंने कहा कि गाँव-गाँव हर बूथ पर संगठन मजबूत किया जायेगा| राजेन्द्र नाथ कटियार को कांग्रेस का प्रवक्ता घोषित किया गया| इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंज्जय शर्मा, रमेश कठेरिया, मनोज गंगवार, शकुंतला देवी, अरविन्द अग्निहोत्री, कुलदीप दीक्षित आदि रहे|