जिला जेल में शौचालयों की गदंगी देख चढ़ा डीएम का पारा

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जिला जेल और सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया|जिसमे उन्हें जिला जेल में शौचालय गंदे मिले| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
सोमवार को सुबह डीएम मानवेन्द्र सिंह और एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें अचानक जिला जेल के औचक निरीक्षण किया| जिससे हड़कंप मच गया| निरीक्षण में जिला जेल के भीतर डीएम-एसपी को अव्यवस्था बंद मिली| जिस पर उन्होंने जल्द व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ उन्होंने जब जिला जेल की बैरकों में बने शौचालय देखे तो उनकी गंदगी देखकर डीएम का पारा चढ़ गया| उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिये|
इसके बाद जिलाधिकारी नें केन्द्रीय कारागार का भी निरीक्षण किया| उन्होंने बैरकों में जाकर व्यवस्था को परखा| इसके साथ ही जेल अस्पताल की व्यवस्था को देखा| उन्होंने जेल में कोरोना महामारी के तहत सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग हर कीमत पर करने के निर्देश दिये| सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एचएचएम रिजवी से उन्होंने जानकारी ली| सेन्ट्रल जेल की जर्जर बैरक का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिये| सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ आदि बड़ी संख्या में फोर्स रही|