सड़को पर उतरा अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ने का विरोध

0
156

bhaartiy-baidh-mhaasbhaaफर्रुखाबाद: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊरसीदाबाद गऊटोला में लगी अम्बेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़ने के विरोध पर पैदल मार्च निकाल कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौपा गया|

[adrotate banner="3"]

भारतीय बौद्ध महासभा के होरीलाल बौद्ध के नेतृत्व में भीम राम अम्बेडकर के अनुयायियों ने जेएनबी तिराहे पर लगी अम्बेडकर प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तकरैली निकाल कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा गया| जिसमे कहा है कि बीते 11 अक्टूबर की रात चुनावी सियासत एवं अमन शांति का माहौल खराब करने की नियत से अज्ञात लोगो द्वारा संबिधान निर्माता की प्रतिमा को खंडित किया गया| जिससे उसके अनुयायियों को गहरा अघात लगा| अनुयायियों ने आरोपियों को तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है|

[adrotate banner="2"]