करवाचौथ: सजना है मुझे सजना के लिये

0
127

vyuti-parlarbhid-dukankrvachuthफर्रुखाबाद : करवाचौथ बुधवार को है। इसको लेकर नगर के बाजारों में रौनक छाने लगी है। सोमबार को बाजारों में पर्व की खरीददारी को उमड़ी महिलाओं की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। वही सुहागिने अभी से अपने को सबारने और सजाने में लग गयी है| जिसके चलते व्यूटी पार्लर भी भीड़ से घीरे दिखे|

[adrotate banner="3"]

इस त्यौहार के चलते बाजार में एक बार फिर से रौनक बढ़ गई है। बाजार में तीन दिन पहले ही जगह-जगह करवा की दुकानों सज गईं। भोलेपुर, फतेहगढ़, चुडी वाली गली, नेहरु रोड, सेठ गली आदि स्थानों पर मार्ग किनारे दुकानें हैं। दुकानों पर मिट्टी निर्मित करुवा, दीपक, कलेंडर आदि सजे हुए थे। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर सुहागिन महिलाएं अपनी पसंदीदा चूड़ियां, मेहंदी, क्रीम इत्यादि का मोल भाव कर खरीदारी करती नजर आई। यही हाल साड़ी व जेवरात खरीदने को कपड़ा व सर्राफा दुकानों पर महिलाओं की भीड़ का है। ब्यूटी पालरों पर मेकअप लगवाने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ हो रही है|
मॉरिशस और थाइलैंड के बिछुए छाए
इस बार करवाचौथ पर बाजारों में मॉरिशस और थाइलैंड के बिछुए महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। वजन में हल्का और अलग-अलग रग के नगों से सजे इन बिछुओं की कीमत 250 से 1000 रुपये तक है। वहीं परंपरागत चांदी के बिछुए 150 से शुरू हैं। इनके रेट वजन के हिसाब से तय हैं।
ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग तेज
करवाचौथ व्रत पर तैयारी के लिए महानगर के ब्यूटी पार्लरों में भी खासी भीड़ उमड़ रही है। सेठ गली व चूड़ी वाली गली सहित विभिन्न बाजारों और कालोनियों के ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं ने एडवांस बुकिंग करा ली है। पार्लर एडवांस बुकिंग के 1000 से 15000 तक चार्ज कर रहे हैं|
बाजारों में रही जाम की स्थिति
करवाचौथ की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़ के चलते भोलेपुर, धुमना, चौक लाल दरवाजे सहित प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।

[adrotate banner="2"]