शिव शक्ति महाकाल मंदिर के वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद फर्रुखाबाद के पाल नगला बिजाधरपुर स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत श्री ईश्वर दास जी महाराज ब्रह्मचारी जी ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर भव्य हवन पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से आए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। सुंदरकांड पाठ एवं आरती-पूजन का आयोजन आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ला एवं आनंद कुमार शुक्ला ने अपनी टीम के साथ संपन्न कराया।धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जो देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “हर-हर महादेव”, “जय हनुमान जी महाराज” एवं “जय बालाजी महाराज” के जयघोष से क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक शुक्ला, डॉ. संजीव त्रिपाठी, योगेश गुप्ता, शिवम दुबे, गोपाल मिश्रा,आसाराम पाल, पंकज पाल, विपिन दुबे, राहुल उपाध्याय, अरुण सक्सेना, प्रदीप शुक्ला, सोनी शुक्ला, लक्ष्मी द्विवेदी विमलेश मिश्रा, अमन अवस्थी, डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री, क्रांति पाठक, प्रमोद दीक्षित, बॉबी दुबे, पवनेश कुमार ,अंचल दुबे राजा, प्रमोद द्विवेदी भोले सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।मंदिर में महाकाल बाबा के विशेष श्रृंगार एवं पूजन की व्यवस्था शिवम दुबे ने अपनी टीम के सहयोग से संपन्न कराई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।