विक्षिप्त की ट्रेन से कटकर मौत

0
111

tren2फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी विक्षिप्त 42 वर्षीय दुलारे खां की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी| ट्रेन के चालक ने शव उठाकर रख लिया और रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हबाले कर दिया|

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के कठपुला पुल के निकट दुलारे खां कायमगंज की तरफ से आ रही पेसेंजर ट्रेन के चालक ने ट्रेक पर एक अधेड़ को देखा उसने हार्न बजाया लेकिन विक्षिप्त होने के कारण वह ट्रेक से नही हटा और ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर ही कट गये| ट्रेन के चालक ने उसे गम्भीर हालत में ट्रेन में लाद लिया और जीआरपी पुलिस को सौप दिया|

जीआरपी उसे लोहिया लाने की तैयारी कर रही थी| तब तक उसकी मौत हो गयी| जिसके बाद जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="2"]