फर्रुखाबाद: आगामी 2 जनवरी को लखनऊ के रामाबाई मैदान में होने वाली रैली में भीड़ जुटाने की तैयारी बीजेपी में अभी से शुरू कर दी है| जिसके तहत बुधबार को जिले के सभी 110 सेक्टरो पर एक साथ बैठक बुलाई गयी है|
[adrotate banner="3"]
लखनऊ में पीएम मोदी परिवर्तन रैली को सम्बोधित करेंगे| जिसको सफल बनाने के लिये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशब प्रसाद मौर्य ने जिले के सभी 110 सेक्टरो पर बैठक करने के निर्देश के साथ ही साथ हर बूथ अध्यक्ष को एक-एक किट उपलब्ध करायी है| किट में ही मोदी के कार्यक्रम में जाने का पास भी उपलब्ध है| जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया की एक बूथ से 10 कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य दिया गया है| जिसको लेकर तैयारी चल रही है| 27 दिसम्बर को प्रदेश महामंत्री विजय पाठक भी कार्यकर्ता बैठक ले सकते है|
[adrotate banner="2"]


