रोडवेज बस ने बाइक सवार के टक्कर मारी दो घायल

0
166

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट के पास फर्रुखाबाद की तरफ आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मर दी जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए|

[adrotate banner="3"]

घायलों के परिजनों ने बताया कि २२ वर्षीय अंकित पुत्र रघुपाल सिंह ग्राम भुवनपुर अमृतपुर, आकाश पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी करनपुर दत अमृतपुर आकाश बद्री विशाल डिग्री कालेज में बीए का छात्र है आज अंकित किसी काम से फर्रुखाबाद आया था आकाश भी उसके साथ मोटरसाइकिल पर आया था काम निपटने के बाद शाम तकरीबन ७ बजे दोनों युवक बाइक से अमृतपुर जा रहे थे उस समय बाइक अंकित चला रहा था|

तभी अचानक फर्रुखाबाद कि तरफ आ रही रोडवेज बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है व घायलों को लोहोया अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ आकाश कि हालत चिंताजनक बनी हुई है|

[adrotate banner="2"]