लड़की को भगा ले जाने के चक्कर में मुकदमा दर्ज

0
108

नवाबगंज (फर्रुखाबाद) : ऊँची गधेडी निवासी रामसरन ने अपनी भांजी रीना को भगा ले जाने के आरोप में मैनपुरी किशनी के ग्राम चिलाईन निवासी सुशील पुत्र विश्वनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया|

[adrotate banner="3"]

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुरी जनपद के किशनी निवासी गुड्डू सिंह सक्सेना की १९ वर्षीय पुत्री रीना जो की ऊँची गधेडी निवासी अपने मामा रामसरन के यहाँ रहकर बद्री विशाल डिग्री कालेज में बीए की पढाई कर रही थी रीना के गाँव के ही निवासी सुशील से युवती की आँखे चार हो गयी दोनों ने साथ-साथ जीने मरने की कसमे खा डाली| दोनों का जब प्रेम परवान चढ़ गया तो उन्होंने परिवार व समाज को दरकिनार कर घर से भागने का फैसला कर लिया व ७ दिसंबर को दोनों लोग सुबह ८ बजे घर से भाग गए|

लड़की के मामा रामसरन ने आज थाना नवाबगंज ने सुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है|

[adrotate banner="2"]