भीषण अग्निकांड से चार परिवारों की गृहस्थी ख़ाक,देवदूत बन पहुँचे भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह ने थामा हाथ
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संबाददाता) विधानसभा अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम अलापुर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से चार परिवारों की जीवनभर की गाढ़ी कमाई और गृहस्थी को पल भर में जलाकर राख कर दिया। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और गाँव में मातम का माहौल है।आपदा की सूचना मिलते ही समाजसेवी भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह अपनी पूरी टीम के साथ तुरंत अलापुर गाँव पहुँचे। पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्होंने ढांढस बंधाया और कहा दुख की इस घड़ी में मैं और मेरी पूरी टीम पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पीड़ित परिवार को हरसंभव व्यक्तिगत और प्रशासनिक मदद सुनिश्चित कराई जाएगी। इसी के साथ पीड़ित परिवार को तत्काल कपड़े, राशन और अन्य आवश्यक गृहस्थी भी वितरित किया|