बैंक मैनेजर के साथ मारपीट

0
139

फर्रुखाबाद: शहर के ओरियंटल बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने उनके साथ मारपीट किये जाने के सम्बंध में कोतवाली में तहरीर दी। बाद में दोनो पक्षों में समझौता करा दिया गया।

[adrotate banner="3"]

दीपक श्रीवास्तव ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे ठेकेदार अनुराग मिश्रा, उनके भाई अभिषेक मिश्रा बैंक शाखा में आये और आते ही दोनो लोग गाली गलौज करने लगे। उन्होंने मारपीट भी कर दी। मारपीट में चश्मा टूट गया और कमीज भी फट गयी। मैनेजर ने ठेकेदार व उसके भाई पर और भी कई आरोप लगाये।

वहीं ठेकेदार अनुराग मिश्रा निवासी नया कोटा पार्चा का कहना है कि बैंक मैनेजर ने उनके साथ मारपीट की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने ठेकेदार व उसके भाई को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनो पक्षों में समझौता करा दिया गया। कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गयी है यदि समझौता हो गया तो कार्यवाही नहीं करेगी।

[adrotate banner="2"]