एमआर के पक्ष में उतरा जीएपीएल

0
152

फर्रुखाबाद: बेबर रोड निवासी एमआर आशुतोष दुबे के पक्ष में दवा कंपनी आ गयी है। उसने आशुतोष के पक्ष में वयान जारी कर दिया है|

[adrotate banner="3"]

बीते 25 फरवरी को शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम छिछौनापुर निवासी आमोद कुमार पुत्र पूरनलाल राजपूत ने माडल शाॅप पर शराब पी थी। उसी दौरान बाइक, मोबाइल व रुपये गायब होने की शिकायत पर पुलिस ने आशुतोष दुबे को हिरासत में लेकर धारा 34 में गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया था। एमआर एसोसिएशन के पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने मीडिया में वयान जारी कर कहा था कि आशुतोष दुबे एमआर नहीं हैं। इसका खण्डन करते हुए जीएपीएल कंपनी के एरिया मैनेजर गिरजा शंकर तिवारी निवासी खतराना ने लिखित वयान जारी कर कहा है कि आशुतोष दुबे बीते तीन सालों से एमआर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एमआर एसोसिएशन के द्वारा जारी किये गये वयान का खण्डन किया है। पीड़ित आमोद कुमार पूर्व में ही आशुतोष दुबे को उसके साथ हुई घटना में कोई सरोकार न होने की बात लिखित रूप में दे चुका है।

[adrotate banner="2"]