फर्रुखाबाद में करीब 50 मिनट रुकेंगे सीएम योगी, कार्यक्रम जारी

0
49

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्रुखाबाद दौरे का सरकारी कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री जिले में करीब 50 मिनट रहेंगे। सीएम योगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे | कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:30 बजे पुलिस लाइन फतेहगढ़ परेड ग्राउंड में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद 11:35 बजे हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 11:40 बजे पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे, यहां मुख्यमंत्री 11:40 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करेंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों से संवाद भी कर सकते हैं। इसके बाद 12:10 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 12:15 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से फर्रुखाबाद से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस लाइन में हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]