फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट मार्ग पर अमेठी कोना स्थित पराग डेयरी के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए।राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी 45 वर्षीय सुशील मिश्रा पुत्र शिवाकांत मिश्रा फर्रुखाबाद में ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पराग डेयरी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर भैरव घाट चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और एंबुलेंस से घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया। रात करीब 8:10 बजे भर्ती सुशील की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



