खड़ी पिकअप में पीछे से बाइक टकराई, अधेड़ की मौत

0
20

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र में आईटीआई के निकट मंगलवार शाम सड़क किनारे खड़ी पिकअप में बाइक टकराने से 55 वर्षीय रविंद्र की मौत हो गई। वह अमृतपुर थाना क्षेत्र के भुवनपुर निवासी थे और कुतलुपुर में नाई की दुकान चलाते थे।मंगलवार शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर घर लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर इलेक्ट्रॉनिक फाल्ट से खराब खड़ी पिकअप में पीछे से जा भिड़ी। गंभीर हालत में उन्हें राजेपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक परमीत राजपूत ने मृत घोषित कर दिया।रविंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से मां राजेश्वरी सहित परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]