गंगा का जलस्तर धड़ाम, खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर नीचे

0
313

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। बुधवार सुबह आठ बजे लोहिया सेतु पांचालघाट पर गंगा का जलस्तर 136.65 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 137.10 मीटर से 45 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से पांच सेंटीमीटर ऊपर है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रामगंगा नदी का जलस्तर भी 136.10 मीटर दर्ज किया गया है। रामगंगा के लिए भी चेतावनी बिंदु 136.60 और खतरे का निशान 137.10 मीटर निर्धारित है।पिछले दिनों गंगा के खतरे के निशान के आसपास पहुंचने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई थी। अब जलस्तर में गिरावट से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि चेतावनी बिंदु से जलस्तर अभी ऊपर होने के कारण बाढ़ नियंत्रण कक्ष की निगरानी जारी है। नरौरा स्केप से 82,835 क्यूसेक पानी, खो बैराज से 6,962 क्यूसेक, हरौली बैराज से 270 क्यूसेक तथा रामनगर बैराज से 25,068 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]