लाखों की चोरी का खुलासा, नौकरी सहित चार गिरफ्तार

0
56

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र में राजेश साध के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए नाबालिग सहित चार आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात के साथ 14 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। बरामद सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि चोरी की घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग नौकर के अलावा उसके तीन साथियों आंसू, पप्पू एवं संदीप को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक बरामद सामान में सोने की 14 चूड़ियां, 13 हार, छह कंगन, छह झुमके, दो घड़ियां, ब्रेसलेट समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की| नाबालिग सहित चारों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। विदित है कि कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला साहबगंज निवासी राजेश साध के घर 31 अगस्त को चोरी हुई थी। राजेश साध अपनी पत्नी, बच्चों और बहू के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए थे। पुलिस ने मामले की पड़ताल तेज करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने वाली टीम की सराहना करते हुए 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]