प्रेरक भर्ती में फर्जीबाड़ा करने में बीएसए के लिपिक सहित तीन पर मुकदमा

0
236

Rajeev-Yadav-BSA1फर्रुखाबाद:इतिहास गबाह है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने बीते वर्ष 2005-06 के दौरान किस तरह का फर्जीबाड़ा करके प्रेरक की भर्ती में नियुक्तिया की थी| कई मामलों में अभी जाँच तक चल रही है| इसमे मुख्य भूमिका रही वर्षो से कार्यालय में डटे बीएसए के लिपिक राजीव यादव की| इसी फर्जीबाड़े की शिकार एक महिला ने राजीव यादव सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है| यदि जाँच ठीक हुई तो और भी कई इसमे फंस सकते है|

[adrotate banner="3"]

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी रामकिशोर पत्नी अन्नपूर्णा ने अदालत के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिपिक राजीव कुमार यादव, तत्कालीन चयन समिति की सावित्री गुप्ता, प्राइमरी पाठशाला निवलपुर की प्रधानाचार्य सपना पत्नी गजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| जिसमे उन्होंने कहा है की उनका चयन होने के बाद भी फर्जी तरीके से उनकी नियुक्ति नही की गयी| पुलिस घटना की जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="2"]