बैंक अधिकारी के साथ बाइक सबारो ने की लूट

0
202

luutफर्रुखाबाद: एसपी के लाख प्रयास के बाद भी जनपद में अपराध में कमी आने का नाम नही ले रही| वजह केबल इतनी है कि पुलिस कर्मी केबल पुलिस अधीक्षक को गुमराह करने में लगे हुये है| जिससे अपराधो में दिन व दिन बढ़ोतरी हो रही है| सोमबार शाम को बैंक से घर जा रहे बैंक अधिकारी के साथ बाइक सवार बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया| मौके पर पुलिस पंहुची|

[adrotate banner="3"]

मसेनी के निकट बस से उतरकर पैदल घर जा रहे शहर कोतवली क्षेत्र के छक्का नजर कुंचा निवासी शिव अवतार मिश्रा आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के उप प्रबन्धक के साथ पीछे से आये बाइक सबार बदमाशो ने उनका झोला छीन लिया और फरार हो गये| सूचना पर मौके पर पंहुचे शहर कोतवाल आरपी यादव ने जाँच की| शिव अवतार ने बताया की झोले में बैंक की चाबी, तकरीबन 200 रुपये व अन्य कागजात थे| फ़िलहाल शहर कोतवाली पुलिस व फतेहगढ़ पुलिस में सीमा विवाद को लेकर मतभेद चला| खबर लिखे जाने तक अभी यह तय नही हो पाया की घटना किस कोतवाली क्षेत्र का है|

[adrotate banner="2"]