पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दोपहर तक बाजार बंदी की अपील

0
563

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पहलगाम में आतंकी हमले का हर तरफ विरोध हो रहा है| पाक की नापाक हरकत से हर किसी के भीतर उबाल है| व्यापार मंडल की बैठक में घटना को लेकर दुःख जाहिर किया गया| लिहाजा व्यापार मंडल ने शुक्रवार को दोपहर तक बाजार रखनें की अपील की है|
शहर के चौक स्थित एक होटल में व्यापार मंडल मिश्रा गुट व फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फैन) की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे पहलगाम में हुए आतंकियों हमले का कड़ा विरोध किया गया| जिसके तहत व्यापारियों नें कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा है| आतंकियों को मुंह तोड़ जबाब सरकार देगी| घटना से पाक के नापाक हरकतों का पता सभी को चला है| व्यापारियों ने आतंकी हमले में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धाजलि अर्पित की| इसके साथ ही व्यापार मंडल के दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखनें की अपील की| जीएसटी का कार्यालय भोलेपुर से हटकर 15 किलोमीटर सकवाई मोहम्मदाबाद किया जा रहा है| इसका भी व्यापारियों नें विरोध दर्ज कराय| व्यापारी नेताओं नें बाजार में घुमकर दुकानदारों को शुक्रवार दोपहर तक बाजार बंद करनें की अपील की|
इस दौरान व्यापार मंडल मिश्रा गुट जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला महामंत्री अनुपम रस्तोगी, फैम जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, डा. सुबोध वर्मा, राजू गौतम, राजू गुप्ता, रोहित गोयल, मनोज दीक्षित, अंकुर श्रीवास्तव, संजय गुप्ता,अनूप गुप्ता, गोपाल कश्यप, कमलेश गुप्ता आदि रहे|


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]