गर्मी से लोग हलकान, पारा 41 के पार

0
550

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गर्मी है कि लोगों के होश उड़ाए हुए है। पिछले कई दिनों से तापमान के बढ़ने से गुरुवार को पारा 41 डिग्री को भी पार कर गया। दिन निकलते ही तेज चिलचिलाती धूप से लोगों को भारी परेशानी हुई। जिस कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी सी हो जाती हैं। इससे भी बुरा हाल बिजली की रात-दिन हो रही भारी कटौती से है। ऐसे में नगर के लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

गुरुवार को क्षेत्र में पारा 41 डिग्री को भी पार कर गया। लोग हैरान हैं कि अभी अप्रैल माह खत्म नही हुआ है और उन्हें जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर तेज धूप लोगों को सड़कों पर आने से जैसे रोक रही है। दोपहर के समय क्षेत्र में लोग घरों में दुबक जाते हैं। लेकिन जो लोग घरों से निकलते हैं वे धूप से बचने के पहले ही एहतियात कर लेते हैं। दोपहर के समय लोग सड़कों पर मुंह पर कपड़ा ढके व सिर पर कैप लगाकर निकलते नजर आते हैं। इसके अलावा लोग गर्मी से बचने के लिए गीले तोलिये का भी प्रयोग कर रहे हैं। ताकि धूप से थोड़ी बहुत राहत मिल सके। लोग पानी की ठंडी बोतल आदि भी घर से ही साथ लेकर चलते हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]