फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पत्नी के मुकदमों से परेशान जरदोजी कारीगर ने रविवार रात कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने पत्नी के मुकदमों से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया निवासी 46
वर्षीय उमर मियां पुत्र स्व. अफसर मियां जरदोजी कारीगर थे। स्वजन का आरोप है कि उमर की पत्नी चांदनी करीब आठ वर्ष से अपने मायके कानपुर देहात में रह रही है। पत्नी की ओर से कानपुर में दहेज उत्पीड़न, भरण-पोषण समेत अन्य मुकदमे दर्ज कराए गए हैं जो न्यायालय में विचाराधीन हैं मृतक के भाई खुर्शीद ने बताया कि वह चार भाइयों में
सबसे बड़ा है उसके बाद नूर मियां, अफरोज और सबसे छोटे उमर मियां थे। खुर्शीद का आरोप है कि पत्नी की ओर से चल रहे मुकदमों को लेकर उमर काफी परेशान रहता था। इसी के चलते उसने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पत्नी के मुकदमों से परेशान जरदोजी कारीगर ने फांसी लगाकर दी जान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



