3 सितम्बर कों सीएम योगी के संभावित दौरे कों लेकर प्रशासन एलर्ट, तैयारी में जुटा

0
148

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने इटावा-बरेली हाईवे स्थित थाना राजेपुर क्षेत्र के डाबरी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के आसपास पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधिकारियों से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किए जाने की संभावना है। जिले में बाढ़ से प्रभावित बड़ी संख्या में लोगों को देखते हुए प्रशासन राहत वितरण के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने को कहा। वहीं पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन की तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने सीएचसी राजेपुर का निरीक्षण कर दिये निर्देश सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने सीएचसी राजेपुर का निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान, सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की। | सीएमओ ने अस्पताल के अतिरिक्त कक्षों, महिला प्रसव वार्ड, इमरजेंसी वार्ड और आयुष्मान वार्ड का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर राजेपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रमित राजपूत आदि रहे| बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने जेएनआई न्यूज कों बताया सीएम योगी का कार्यक्रम प्रस्तावित हैँ | जिला प्रशासन व पार्टी अपनी तैयारी में जुटी हैँ | सीएम कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों कों राहत सामग्री का वितरण करेंगे और बाढ़ का जायजा लेंगे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]