फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव कुबेरपुर डूंगरसी निवासी अजय सिंह पुत्र गिरन्द सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर रास्ते में मोटरसाइकिल रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार, 30 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह मोटरसाइकिल से धीरपुर चौराहे से अपने घर जा रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद आलोक कुमार पुत्र ओमपाल और छुन्ना पुत्र जदुवीर ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता की और लाठी-डंडों तथा लोहे की सरिया से सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।अजय सिंह ने बताया कि वह अपनी जान बचाने के लिए चीखते हुए वहां से भाग निकला। इसी दौरान उसकी जेब में रखे 2700 रुपये कहीं गिर गए। आरोप है कि हमलावरों ने उसका पीछा भी किया और दोबारा लड़ाई-झगड़ा करते दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइक रोककर युवक पर लाठी-डंडों व सरिया से हमला, जान से मारने की धमकी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



