नुमाइश का सामान लेकर जा रही पिकअप पलटी, कई गम्भीर

0
116

thekedar123फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र कायमगंज बाई पास पर बाइक को बचाने के चक्कर में नुमाइश का सामान लेकर जा रही पिकअप पलटी| जिससे उनमे बैठे ठेकेदार सहित चार जख्मी हो गये| एक को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया|

[adrotate banner="3"]

बीते कई सप्ताह से शहर कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन कालेज मैदान में चल रहा मेला समाप्त होने के बाद उसमे लगी नुमाइश का सामान ठेकदार अरुण पुत्र बाकेलाल निवासी अलीगढ़ के साथ उसके कर्मचारी अजय पुत्र भूरा, प्रदीप पुत्र भीकम, मनीष पुत्र अमर सिंह निवासी सिद्दी नगला बुलंदशहर एक पिकअप किराये पर कर अलीगढ़ जा रहे थे|

गुरुवार शाम को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कायमगंज वाईपास पर अचानक सामने से आये के बाइक सबार को बचाने के चक्कर में पिकअप पलट गयी| जिससे पिकअप में बैठे चारो घायल हो गये| गम्भीर रूप से घायल अजय को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया|

[adrotate banner="2"]