सपा के इशारे पर प्रदेश में आयी अपराधो की बाढ़: भाजपा

0
117

bjp 12फर्रुखाबाद: बुलंदशहर में हुई दरिंदगी की घटना से आक्रोशित भाजपा नेताओ ने प्रदेश सरकार पर आरोपों की लाइन लगा दी| बीजेपी नेताओ ने प्रदेश इ बढ़ रहे गुंडा -राज, को लेकर सपा को ही जिम्मेदार बताया|

[adrotate banner="3"]

भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| जंहा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया| नेताओ ने एसडीएम को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश सरकार के के महत्वपूर्ण मंत्री बुलंदशहर शहर में हुई दरिंदगी वाली घटना को राजनैतिक षडयंत्र बताकर पीडित परिवार की भावनाओ के साथ खिलबाड कर रहे है | सपा आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है| घटना के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार को सक्रिय होना चाहिए|

सरकार के मंत्री के वयान को मुख्यमंत्री का समर्थन मिलना इस बात का प्रमाण है कि सरकार इस तरह की घटनाओ से बचकर जागरूकता लाने की जगह राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप कर अपने ऊपर उठ रहे सवालों से बचाव के प्रयास में है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने सलीम, जुबैर व शाजिद जैसे जिन अपरधियो का खुलासा किया है उससे यह तो बिल्कुल भी साफ है कि संगठित रूप से अराजक तत्व घटना को अंजाम देते रहते है|

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, पूर्व व्लाक प्रमुख भाष्कर दत्त द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, अशोक कटियार, रामवीर शुक्ला, हिमाशु गुप्ता, प्रबल त्रिपाठी, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]