ग्रामीण की हत्या के शक में प्रधान सहित चार के खिलाफ तहरीर

0
253

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर चौरासी में रह रहे 40 वर्षीय मुकेश कश्यप पुत्र लालाराम का गंगा में संदिग्ध रूप से डूबने के पांचवे दिन भी कोई सुराग नही लग सका| उधर गायब मुकेश की पत्नी नें प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है|
गंगा में गायब हुए मुकेश की पत्नी ममता देवी ने थानें में तकरीबन दो दर्जन ग्रामीणों को ले जाकर तहरीर दी| जिसमें उसने आरोप लगाया कि बीते 30 दिसम्बर को मेरे घर से पति मुकेश को गाँव के ही सुनील व कमलेश पुत्र राजेश, वृजनदंन यह कहकर बुला ले गये थे कि प्रधान धर्मपाल की वोट खरीदने पांचाल घाट जाना है| ममता नें मुकेश की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है| इसके साथ ही थाने के दारोगा संजय यादव नें शुक्रवार को भी गंगा में गोताखोरों की मदद से मुकेश की तलाश करायी| लेकिन उसका कही भी सुराग नही लगा| जिससे मुकेश का मामला उलझता जा रहा है|
प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| मुकेश की तलाश में पुलिस लगी हुई है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]