फर्रुखाबाद: जिले में कांग्रेस के मंडल प्रभारी विपुल गुप्ता नें आकर कार्यकर्ताओं के पेंच कसे| उन्होंने कहा कि अब वह समय खत्म हो गया जब चाटुकारिता से काम चलता
था अब केबल काम करने वाले पदाधिकारियों को ही जगह मिलेगी|
नगर के बढ़पुर स्थित एक गेट्स हाउस में आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस,
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, प्रोफेशनल कांग्रेस एवं डाटा एनालिटिक विभाग के जनपद में जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष, व्लाक अध्यक्ष, कालेज इकाई अध्यक्ष के गठन को लेकर बैठक आयोजित हुई| जिसमे मंडल
प्रभारी नें कार्यकर्ताओं को परखा| प्रभारी नें कहा अब पार्टी में चातुकारिता का समय खत्म हो गया है, जो कार्य करेगा उसी को सम्मान मिलेगा|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि अब युवा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधान सभा अध्यक्ष एवं व्लाक अध्यक्ष का चयन वोटिंग प्रक्रिया से होगा| इसके लिए आवेदन करना होगा| पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष
मृत्युंजय शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, शुभम अग्निहोत्री, जीशान कुरैशी, श्रीकृष्ण गौतम, अरविन्द यादव, डॉ० अरुण अग्निहोत्री, बसीमुज्ज्मा खां व इमरान अंसारी आदि रहे|
चाटुकार नही कांग्रेस को चाहिए केबल काम वाले कार्यकर्ता
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


