कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

0
128

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के कई जनपदों से पहलवानों नें अपना दमखम और दांवपेंच दिखाकर लोगों को रोमंचित कर दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ईशेपुर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में आरआरसी फतेहगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, भोगांव, मैनपुरी व मोहम्मदाबाद के ही तकिपुर के पहलवानों नें शिरकत की| पहलवानों ने अपने दांव पेंच से एक-दूसरे को चित कर दिया। वहीं कई कुश्तिया बराबरी पर छूट गयी।
फाइनल कुश्ती आरआरसी के आशीष व फिरोजाबाद के मुकुल के बीच हुई| जिसमे मुकाबला बराबरी का हुआ| दोनों को ही विजयी घोषित किया गया| उन्हें पुरस्कार स्वरूप 2700 रूपये और बाल्टी उपहार में दी गयी| इस दौरान आयोजन के अध्यक्ष एके राठौर, अंशुल राठौर, अनिल कुमार, विनय कुमार, विनीत व विपिन आदि रहे| आरआरसी टीम के कोच सुरेन्द्र सिंह हबलदार रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]