कंप्यूटर शिक्षा के बिना प्रगति की कल्पना संभव नहीं

0
145

फर्रुखाबाद: कम्प्यूटर शाखा के शुभारम्भ पर कम्प्यूटर शिक्षा पर जोर दिया गया| बताया गया कि आज के आधुनिक युग में कम्यूटर शिक्षा जीवन में प्रगति के लिए अति अवश्यक है|
फतेहगढ़ के भोलेपुर में डॉ० बीआर अम्बेडकर कम्प्यूटर साक्षरता मिशन की दूसरी शाखा जीबी एकेडमी एवं कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट द्वितीय का शुभारम्भ नगर क्षेत्राधिकारी मन्नी लाल गौड़ नें किया किया| उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में कम्प्यूटर शिक्षा के बिना एक कदम भी चलना मुश्किल है| उन्होंने कहा की आज कम्प्यूटर मानव जीवन की प्रगति का साधन है|
विशिष्ट अतिथि बॉबी दुबे नें कहा कि आज बैंक, शिक्षा, रेलवे इत्यादि सभी क्षेत्रो में कंप्यूटर का प्रयोग होने से समय और श्रम की बचत होने लगी है। हमारे दैनिक जीवन में भी कंप्यूटर व इंटरनेट के बिना अपने आपको असहाय महसूस करते है। यैसे में जीबी एकेडमी नवयुवकों के लिए वरदान साबित होगी|
आदित्य दीक्षित, हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, मुनीश मिश्रा, शिवमदीक्षित,संस्थापक विपिन अवस्थी, संचालक मोहित यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]